फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   easy exercises for neck sprain

गर्दन में मोच से परेशान, ऐसे मिलेगा पक्का आराम

Sat, 13 Jul 2013 11:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Jul 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
easy exercises for neck sprain

रात को सोते वक्त गलत तरह से तकिया ले लिया हो या फिर एक्सरसाइज के दौरान गर्दन पर लचक आ जाए, गर्दन की मोच न सिर्फ आपको पूरे दिन असुविधा में रखती है बल्कि गर्दन हिलाने में भी आप दर्द से कराह उठते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कुछ ऐसी आसान कसरतें हैं जो गर्दन में मोच के दौरान आपको इसके दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकती हैं।

गर्दन गोल घुमाएं
कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और पैरों के बीच में हल्का गैप रखें। अब दाएं हाथ को सिर के पिछले हिस्से पर रखें और सिर पर हल्का सा दबाव बनाते हुए सिर को धीरे-धीरे चारों दिशाओं में गोल गोल घुमाएं। इसके बाद एक से दो मिनट का ब्रेक दें और फिर सिर को एंटीक्लॉकवाइज घुमाएं। इस पूरी प्रक्रिया को चार से पांच बार करें। ध्यान रखें कि गर्दन पर अधिक स्ट्रेस न पड़े।
विज्ञापन


कंधों की एक्सरसाइज
कुर्सी पर सीधा बैठें और पैरों के बीच में हल्का गैप रखें। दोनों हाथों की उंगलियों को कंधे पर रखें, कोहनी मुड़ी रहे। अब हाथों को गोल-गोल घुमाएं जिससे कंधे रोल करें। इस प्रक्रिया को क्लॉकवाइज व एंटीक्लॉकवाइज आठ से दस बार दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन की जकड़न के लिए
सीधे खड़े हो जाएं, रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी होनी चाहिए। अब गर्दन को धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाएं। बाएं हाथ को ठुड्डी पर रखें और धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाएं। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। अब इसी प्रकिया को बाईं ओर करें और 10 बार दोहराएं।

इन आसान कसरतों से भी अगर गर्दन की जकड़न न खत्म हो तो देर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed