फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Do not misguide yourself by comparing Probiotic food with medicines

इन फूड आइटम्स को दवा समझने की भूल मत करें, नुकसान में रहोगे

Sun, 07 Jan 2018 11:39 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Do not misguide yourself by comparing Probiotic food with medicines
प्रोबायोटिक के नाम पर बाजार में कई तरह के फूड आइटम्‍स आ चुके हैं। कुछ लोग उसे दवा समझने की भूल करते हैं। दरअसल, प्रोबायोटिक वह सूक्ष्मजीवी हैं, जो स्वास्थ्य को लाभ प्रदान करने वाले माने जाते हैं। प्रोबायोटिक हमारी आंत में रहने वाले गुड बैक्टीरिया हैं, जो भोजन को पचाने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने, पोषक तत्वों को सोखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन


आपकी त्वचा की ऊपरी सतह से लेकर आपके पेट के अंदर तक में लाखों की संख्या में बैक्टीरिया सेल्स पाए जाते हैं। अध्ययनों में इस बात का पता चला है कि जब ये बैक्टीरियां एंटी-बायोटिक्स लेने के कारण बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, तब प्रोबायोटिक्स उसे रिस्टोर करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

Do not misguide yourself by comparing Probiotic food with medicines
प्रोबायोटिक्‍स जो आंत पर अपने प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, उनका प्रभाव मुंह से शुरू होता है। इसलिए प्रोबायोटिक्स के कुछ प्रभावों का उपयोग ओरल सस्पेंशन या प्रोबायोटिक माउथवाश के लिए किया जाता है। हेल्थ साइंस विशेषज्ञ डॉ. मैकफारलैंड कहते हैं कि प्रोबायोटिक की मदद से दांतों के संक्रमण को प्रभावी तरीके से रोका जा सकता है। प्रोबायोटिक पर किए गए अध्ययनों के अनुसार, यह कोलोरेक्टल कैंसर और स्तन कैंसर में भी लाभकारी है। इस तरह प्रोयोबायोटिक के बहुत सारे फायदे हैं।

Do not misguide yourself by comparing Probiotic food with medicines
डेयरी उत्पाद जैसे दही और छाछ प्रोबायोटिक के अच्छे स्त्रोत हैं। साथ ही ये खमीरयुक्त खाद्य पदार्थों में भी मिलते हैं। इडली, डोसा, ढोकला और उत्तपम भी प्रोबायोटिक के अच्छे स्त्रोत होते हैं। खमीर करके बनाया गया बंदगोभी का अचार, टोफू, सोया भी प्रोबायोटिक के अच्छे स्रोत होते हैं। ये खाद्य पदार्थ कैल्शियम को पचाने में मदद करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed