फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   diet for body building like salman and hrithik

'सलमान' और 'ऋतिक' जैसी बॉडी बना देंगे ये सुपर फूड

Fri, 21 Jun 2013 07:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Jun 2013 07:45 AM IST
विज्ञापन
diet for body building like salman and hrithik

सलमान जैसे डोले हों या फिर ऋतिक जैसा वेस्ट, परफेक्ट बॉडी की चाहत में आप कितना भी पसीना बहा लें लेकिन अगर डाइट पर ध्यान नहीं दिया तो सारी मेहनत बेकार है। ऐसे में डाइट में अगर आप इन चीजों को शामिल करेंगे तो न सिर्फ वजन बढ़ेगा बल्कि बॉडी बनाने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन


जानिए, ऐसी पांच डाइट जिनका अगर आप रोज सेवन करेंगे तो बॉडी बनाने की आपकी मुहिम जल्द पूरी होगी और कसरत के बाद शरीर की ऊर्जा की भरपाई होगी।

1. दलिया
दलिया में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करता है और शरीर को ऊर्जा देता है। इसमें मौजूद ग्लाइकोजेन वर्कआउट से होने वाली थकान को तुरंत दूर करता है जिससे आप हेवी वर्कआउट के बाद भी तरोताजा रहते हैं।
विज्ञापन


2. प्रोटीन सप्लीमेंट
प्रोटीन सप्लीमेंट जैसे व्हाइट प्रोटीन बॉडी बिल्डर के लिए सुपर फूड तमाम है। वर्कआउट के बाद शरीर के लिए प्रोटीन का सेवन जरूरी है क्योंकि इसे शरीर तेजी से सोखता है। पानी में दो चम्मच सप्लीमेंट मिलाकर वर्कआउट के बाद लें। यह मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. अंडा
डॉक्टर रोज अंडे खाने की सलाह यूं ही नहीं देते। दरअसल अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, डी, ई और गुड कोलेस्ट्रॉल है। बॉडी बिल्डिंग का इरादा है तो नाश्ते में रोज अंडे लेना का नियम बनाएं।

4. पनीर
बॉडी बिल्डर्स के लिए पनीर का सेवन बहुत जरूरी है। पनीर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को केटाबॉलिज्म से बचाता है। साथ ही, यह लंबे समय तक शरीर को मेहनत करने की ऊर्जा देता है।


5. केला

केले में ट्राइटोफन नामक तत्व होता है जो वर्कआउट के बाद नसों के तनाव को कम करता है और शरीर में सेरोटोनिन को बनने से रोकता है। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
   
इनके अलावा, डाइट में पीनट बटर, मीट और दूध जरूर लें जिससे आपका वर्कआउट अधिक प्रभावी हो और बॉडी बनाने में कोई कसर न रह जाए।

सलमान जैसे डोने बनाने के लिए कौन सी कसरतें कारगर हैं, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed