खुद को फिट रखना अधिकतर लोगों की पहली प्राथमिकता बन चुकी है और ये अच्छी बात भी है। इसके लिए लोग जिम में पसीना बहाते हैं, योग करते हैं और अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हैं। जब बात होती है डाइट कि तो जिम जाने वाले ज्यादातर प्रोटीन शेक पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा प्रोटीन शेक पीने से आपको कितना नुकसान हो रहा है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
सावधान! फिट रहने के लिए प्रोटीन शेक पर निर्भर हैं आप तो समय से पहले हो सकता ये हाल
बहुत ज्यादा प्रोटीन शेक का सेवन करने से मोटापे के साथ-साथ समय से पहले मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में हुई एक नई स्टडी में इस बात का दावा किया गया है।
प्रोटीन शेक में मौजूद BCCA का असर
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के चार्ल्स पेरकिन्स सेंटर के अनुसंधानकर्ताओं ने एक जांच पता लगाया है कि प्रोटीन पाउडर में मौजूद ब्रांच्ड चेन अमिनो ऐसिड यानी BCCA का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। BCCA सप्लिमेंट्स पाउडर के रूप में मिलते हैं जिन्हें पानी में मिलाकर शेक के रूप में तैयार कर इसका सेवन किया जाता है।
नेचर मेटाबॉलिज्म नाम के जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी के नतीजे बताते हैं कि BCCA भले ही मसल्स को बनाने में मदद करता हो लेकिन इसका व्यक्ति के शरीर पर नकारात्मक असर भी पड़ता है। इससे न सिर्फ वजन बढ़ने का खतरा रहता है बल्कि समय से पहले मौत का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। स्टडी में अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि खून में BCCA का लेवल अगर अधिक हो जाए तो यह नींद में मदद करने वाले हैपी हॉर्मोन सेरोटोनिन के लेवल को कम कर देता है जिससे व्यक्ति की नींद भी कम हो जाती है।
इस स्टडी की शोधकर्ता सामान्था सोलोन के अनुसार, इस नई रिसर्च ने यह दिखाने की कोशिश की है हमारे शरीर में अमीनो ऐसिड का बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। लिहाजा यह जरूरी है कि आप अलग-अलग स्त्रोतों से प्रोटीन को हासिल करें ताकि शरीर में अमीनो ऐसिड का बैलेंस बना रहे। लिहाजा सिर्फ प्रोटीन शेक पर निर्भर रहने की बजाए चिकन, फिश, अंडा, बीन्स, दाल और नट्स का सेवन करना चाहिए ताकि इन अलग-अलग सोर्सेज से प्रोटीन मिल सके।
-काबुली चने प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं, इसका आटा रोज की डाइट में शामिल करें।
-चीज कैल्शियम का अच्छा सोर्स होने के साथ प्रोटीन से भी भरपूर होता हे।
-राजमा में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
-दही कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होता है। इसमें कैलरी भी कम होती है।
-एक कप कद्दू के बीज में एक अंडे से दोगुना प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें आयरन और जिंक भी भरपूर होता है।