फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Covid 19 Coronavirus hospital Niims Noida International Institute Of Medical Sciences

NIIMS: नोएडा के इस अस्पताल में 300 बेड हैं उपलब्ध, कोरोना मरीजों का होता है इलाज

Sun, 18 Apr 2021 05:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 18 Apr 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Coronavirus hospital Niims Noida International Institute Of Medical Sciences
NIIMS Noida - फोटो : niims.edu.in

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। हर दिन दो लाख से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है, जबकि हजारों की मौत हो रही है। कई राज्यों में बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो गई है, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई अस्पतालों को कोविड समर्पित अस्पताल बना दिया गया है। इसमें ग्रेटर नोएडा स्थित NIIMS (नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) अस्पताल भी शामिल है, जो कि कोरोना जांच केंद्र भी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल को एकमात्र कोविड अस्पताल घोषित किया है, जिसमें कोरोना मरीजों को 15 अप्रैल से भर्ती करना भी शुरू कर दिया गया है। इस अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 300 बेड वाले वातानुकूलित कक्ष उपलब्ध हैं।  

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में निजी कक्ष भी उचित दाम पर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं भी एक जैसी मिलेंगी, निजी कक्ष वातानुकूलित हैं और निजता (प्राइवेसी) का ध्यान भी रखा गया है। वर्तमान में अस्पताल के पास 35 मरीजों को आईसीयू में रखने का बुनियादी ढांचा है, 35 नाज़ुक स्थिति वाले बेड और 16 कैजुअल्टी बेड हैं। 
विज्ञापन


संस्थान के पास अभी 140 डॉक्टर, 90 नर्स और 160 चिकित्सा सहयोगी कर्मचारी और सहायक कर्मचारी हैं। संस्थान का कहना है कि वह मरीजों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव और विश्वस्तर की सेवा देना के लिए संकल्पित हैं और संस्थान के लिए मरीज ही प्राथमिकता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संस्थान आधुनिकतम तकनीक और प्रौद्योगिकी से लैस है। इसके पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के सत्र 2020-21 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों का अनुमति पत्र है। संस्थान के साथ जो अस्पताल चलता है, वह 300 बेड की क्षमता वाला अति विशिष्ट अस्पताल है, जो मानवता की सेवा में कारगर रहा है। इस अस्पताल में 2000 से भी अधिक कोरोना मरीजों का इलाज हो चुका है। 


यह 24x7 अस्पताल है, यानी यह हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे खुला रहता है। यहां सभी बेड पर आपातकालीन ऑक्सीजन की व्यवस्था मौजूद है। इतना ही नहीं, अस्पताल का अपना दवाखाना, प्रयोगशाला और एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध हैं, यानी किसी भी चीज के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हमारे पास विशेष प्रकार से प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम है जो किसी भी आपातकालीन और जीवन रक्षक उपायों को अपनाने में सक्षम है। विश्वस्तरीय सेवाओं के लक्ष्य को लेकर चल रहा हमारा संस्थान वैज्ञानिकता, मानव सेवा और रोगियों के इलाज के उच्चतम मानकों पर खरा उतरने के लिए संकल्पित है। हमारा लक्ष्य मरीजों को और हमसे जुड़े लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed