{"_id":"6061702487cc2d326536baa0","slug":"coronavrirus-who-new-report-says-china-study-says-animals-likely-source-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा: वुहान लैब से नहीं फैला कोरोना, किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा: वुहान लैब से नहीं फैला कोरोना, किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है
Mon, 29 Mar 2021 11:43 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 29 Mar 2021 11:43 AM IST
सार
- विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा- वुहान लैब से कोरोना नहीं फैला, किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है
- चमगादड़ से अन्य जानवरों के जरिए कोरोना वायरस के इंसानों में फैलने की आशंका है
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना वायरस कैसे फैला, यह इंसानों तक आखिर कैसे पहुंचा, इसको लेकर पिछले एक साल से अध्ययन चल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने इसका पता लगाने के लिए हाल ही में चीन के वुहान शहर का दौरा किया था। दरअसल, वुहान में ही पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। चीन पर बहुत पहले से यह आरोप लगते आ रहे हैं कि वुहान में स्थित उसकी लैब से ही कोरोना वायरस फैला है। हालांकि चीन ने हमेशा से इस बात से इनकार किया है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि वुहान लैब से कोरोना नहीं फैला है, बल्कि यह किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की जिस टीम ने चीन का दौरा किया था, उसके मुताबिक चमगादड़ से अन्य जानवरों के जरिए कोरोना वायरस के इंसानों में फैलने की आशंका है। लैब (प्रयोगशाला) से वायरस फैलने की आशंका बहुत कम है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एपी को मिली जांच टीम की मसौदा रिपोर्ट में दी गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन की जांच टीम ने लैब से वायरस के लीक होने के पहलू को छोड़कर अन्य सभी पहलुओं पर आगे जांच करने का प्रस्ताव रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि कोरोना की उत्पत्ति से संबंधित रिपोर्ट अगले कुछ दिन में जारी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में चार सिद्धांत और एक संभावित निष्कर्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, रिपोर्ट जारी करने में लगातार देरी हो रही है, जिससे कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कहीं चीनी पक्ष जांच के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं कर रहा ताकि चीन पर इस महामारी को फैलाने का दोष न लगे।