रूस ने पहले ही 'स्पुतनिक-वी' वैक्सीन लॉन्च कर दुनिया को हैरान कर दिया था और अब वह एक दूसरी वैक्सीन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इस वैक्सीन का नाम 'एपीवैककोरोना' (EpiVacCorona) रखा गया है। इसे रूस की वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ने विकसित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लिनिकल ट्रायल में रूस की यह दूसरी वैक्सीन सफल साबित हुई है और माना जा रहा है कि यह वैक्सीन 15 अक्तूबर को लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन का उत्पादन कब से शुरू होगा और यह कब तक बाजार में उपलब्ध होगी।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर के प्रेस विभाग ने इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी को बताया कि क्लिनिकल ट्रायल के पहले और दूसरे चरण में एपीवैककोरोना वैक्सीन सुरक्षित और असरदार पाई गई है। रिसर्च सेंटर का कहना है कि वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के बाद साइबेरिया में 5,000 वॉलंटियर्स पर ट्रायल शुरू किया जाएगा।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर के मुताबिक, बुजुर्गों पर भी वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा, जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के 150 वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा एक प्लेसेबो कंट्रोल्ड ट्रायल भी शुरू किया जाएगा, जिसमें 18 से 60 साल के बीच के उम्र वाले 5000 वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिसर्च सेंटर का कहना है कि वैक्सीन के उत्पादन का काम नंवबर में शुरू किया जाएगा। शुरुआत में तो वैक्सीन की 10,000 खुराक ही तैयार की जाएगी, लेकिन उसके बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को का कहना है कि इस वैक्सीन को तीन सप्ताह के अंदर मंजूरी दी जा सकती है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रूस ने अपनी पहली वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' 11 अगस्त को लॉन्च की थी, जिसे रूस के गमलेया इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित किया गया है। फिलहाल इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल कई देशों में चल रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी ने भी इस वैक्सीन की डोज ली थी। पुतिन ने पिछले महीने ही बताया था कि उनकी बेटी फिलहाल सुरक्षित हैं। उनपर वैक्सीन का कोई गंभीर साइड-इफेक्ट नहीं हुआ है।