{"_id":"5f3b747d87d93f366067ae63","slug":"coronavirus-us-scientists-claim-covid-19-could-be-at-least-8-years-old-and-started-spreading-from-a-chinese-mine-first","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना पर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, दावा- सात साल पहले ही चीन में फैला था वायरस","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना पर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, दावा- सात साल पहले ही चीन में फैला था वायरस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। इसकी वजह से अब तक दो करोड़ 17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि सात लाख 72 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस को दुनिया में आए आठ महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक इसकी उत्पत्ति के बारे में पता नहीं लगाया जा सका है। इसको लेकर तरह-तरह की बातें कही जाती रही हैं। कहा जाता है कि चीन के वुहान में सीफूड मार्केट से यह वायरस फैला है जबकि कुछ का मानना है कि इसे वुहान की लैब में बनाया गया है और वहीं से यह फैला है। अब वैज्ञानिकों ने इसको लेकर एक नया और चौंकाने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस सात पहले यानी साल 2012 में ही पैदा हो गया था और उस समय इससे खदान में काम करने वाले कुछ मजदूर संक्रमित भी हुए थे। उनमें आज के कोरोना वायरस जैसे लक्षण देखने को मिले थे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 2012 में चीन के दक्षिणपश्चिम के युन्नान प्रांत की मोजियांग खदान में छह मजदूरों को चमगादड़ का मल साफ करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने 14 दिन उस खदान में बिताए थे। बाद में उनमें तेज बुखार, सूखी खांसीं, हाथ-पैर में दर्द और सिरदर्द जैसे लक्षण देखने को मिले। इनमें से तीन मजदूरों की मौत भी हो गई थी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संक्रमित मजदूरों का इलाज चीन के एक डॉक्टर ली सू ने किया था। उन्होंने इस बारे में थीसिस भी लिखी थी, जिसे अमेरिकी वायरॉलजिस्ट जोनाथन लैथम और मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट ऐलिसन विल्सन ने पढ़ा है। उनका दावा है कि उन मजदूरों के सैंपल टिशू वुहान लैब भेजे गए थे, जहां चमगादड़ों में पाए जाने वाले खतरनाक वायरस पर रिसर्च होती है और वहीं से यह वायरस लीक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में कोविड-19 से मौत का पहला मामला 11 जनवरी, 2020 को सामने आया था। इसके महज नौ दिन बाद वायरस चीन से निकलकर जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड तक पहुंच गया था। अभी तो यह दुनियाभर के 180 से भी ज्यादा देशों में फैल चुका है। अब तक इसका कोई सफल इलाज नहीं मिल सका है, लेकिन दुनियाभर के वैज्ञानिक इस वायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस बीच मलेशिया में एक नए प्रकार के कोरोना वायरस का पता चला है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस सामान्य से 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। माना जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान में पाए गए सबसे खतरनाक कोविड के प्रकार से भी ज्यादा घातक है। इसे डी614जी म्यूटेशन कहा जा रहा है। मलेशिया के स्वास्थ्य महानिदेशक दातुक डॉ. नूर हिशाम अब्दुल्ला के मुताबिक, यह म्यूटेशन पहली बार जुलाई में पाया गया था। यह इतना खतरनाक है कि दुनियाभर में वैक्सीन पर चल रही रिसर्च नाकाफी हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।