कोरोना को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी तक इस बारे में पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है कि आखिर वैक्सीन कब तक आएगी। हालांकि वैक्सीन बनाने वाली कई कंपनियां इतना जरूर कह रही हैं कि इस साल के अंत तक वैक्सीन आ जाएगी, लेकिन तब तक पहले से ही बाजार में मौजूद दवाओं से कोरोना के खतरे को दूर करने की कोशिश हो रही है। हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने ये दावा किया है कि एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजनरोधी दवाएं कोरोना के मरीजों को जल्दी ठीक करने का काम कर रही हैं। यह शोध 1000 लोगों पर किया गया है और अमेरिका की दवा कंपनी एली लिली ने इसके नतीजे भी जारी किए हैं। यह शोध अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज द्वारा किया गया है।
Coronavirus Medicine: कोरोना पर असरदार है गठिया की ये दवा, शोध में वैज्ञानिकों ने किया दावा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 16 Sep 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन