फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी टेस्ट किट, एक घंटे में पता चल जाता है कोरोना है या नहीं

Mon, 05 Oct 2020 10:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Indian scientists have developed a paper based test kit for covid 19 test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में वैज्ञानिकों की एक टीम ने कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए एक सस्ता पेपर-आधारित टेस्ट विकसित किया है, जो प्रेगनेंसी टेस्ट की तरह तुरंत परिणाम दे सकता है। इस टेस्ट का नाम के मशहूर काल्पनिक डिटेक्टिव के नाम पर 'फेलूदा' रखा गया है। यह टेस्ट 'क्रिस्पर' नाम की जीन एडिटिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस टेस्ट के परिणाम एक घंटे के अंदर आ जाते हैं और इसकी कीमत सिर्फ 500 रुपये है। कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए ये दुनिया की पहली पेपर आधारित तकनीक बन सकती है। फेलूदा की किट का उत्पादन टाटा कंपनी करेगी। 

Coronavirus Indian scientists have developed a paper based test kit for covid 19 test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

2000 नमूनों पर हुआ परीक्षण

भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के विजय राघवन ने बताया, 'ये आसान, भरोसेमंद और बड़े स्केल पर ले जाने लायक तकनीक है।' दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) के शोधकर्ताओं ने फेलूदा को विकसित किया है और निजी प्रयोगशालाओं में 2,000 रोगियों के नमूनों पर इसका परीक्षण किया गया है। इनमें वो नमूने शामिल हैं जो पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 

उन्होंने इस टेस्ट में 96 प्रतिशत सेंसिटिविटी और 98 स्पेसिफिसिटी पाई है - यही वो दो पैमाने हैं जिनसे किसी टेस्ट की सटीकता का पता चलता है। अगर कोई टेस्ट बहुत सेंसिटिव है तो वो लगभग हर पॉजिटिव केस को पकड़ लेगा। स्पेसिफिसिटी बीमारी के नहीं होने की सही जानकारी देने का पैमाना है। 

Coronavirus Indian scientists have developed a paper based test kit for covid 19 test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

व्यावसायिक उपयोग के लिए मिली मंजूरी

पहला टेस्ट सुनिश्चित करता है कि गलत नेगेटिव टेस्ट कम आएं और दूसरा सुनिश्चित करता है कि गलत पॉजिटिव टेस्ट कम आएं। भारत के ड्रग रेगुलेटर ने व्यावसायिक उपयोग के लिए इस टेस्ट को मंजूरी दे दी है। भारत में कोरोना संक्रमण के 65 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Indian scientists have developed a paper based test kit for covid 19 test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

पहले से होने वाले टेस्ट से कैसे अलग

देशभर में 1,200 से ज्यादा लैब में रोजाना कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए करीब लाखों नमूनों का टेस्ट कर रहे हैं। आमतौर पर पीसीआर टेस्ट भरोसेमंद होता है और इसके लिए करीब 2400 रुपये लगते हैं। इसमें गलत पॉजिटिव या नेगेटिव नतीजे आने की संभावना बहुत कम होती है। 

एंटीजन टेस्ट में खून के सैंपल लिए जाते हैं, ये पहले हो चुके संक्रमण के लक्षण को भी पकड़ सकता है। इसमें पता चलता है कि आपके शरीर में बीमारी से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनी थी या नहीं। हालांकि, पीसीआर टेस्ट के मुकाबले ये टेस्ट अधिक गलत परिणाम देते हैं, क्योंकि अगर शरीर में वायरस है, लेकिन टेस्ट के समय तक एंटीबॉडी नहीं बनी है तो ये नेगेटिव नतीजे देगा। 

विज्ञापन
Coronavirus Indian scientists have developed a paper based test kit for covid 19 test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैश्विक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य नीतियों के शोधकर्ता डॉ अनंत भान के अनुसार, भारत में टेस्ट की संख्या बढ़ाना आसान नहीं रहा है। उन्होंने बताया, 'अभी भी टेस्टिंग किट उपलब्ध नहीं हैं या उनके लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हम बहुत अधिक एंटीजन टेस्टिंग कर रहे हैं जिसके कारण कई गलत नेगेटिव परिणाम आने की समस्या बनी हुई है।' 

उनका मानना है कि नई फेलूदा तकनीक एंटीजन टेस्ट की जगह ले सकती है, क्योंकि ये सस्ती है और अधिक सटीक नतीजे देगी। वहीं आईजीबीआई के डायरेक्टर अरुण अग्रवाल ने बताया, 'नया टेस्ट पीसीआर टेस्ट की तरह भरोसेभंद टेस्ट है। इनमें नतीजे जल्दी आते हैं और इन्हें छोटे लैब्स में भी आसानी से किया जा सकता है।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed