फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी मजबूत कर बीमारियों को दूर रखते हैं ये तीन आयुर्वेदिक ड्रिंक, घर पर बनाकर सेवन करें

Mon, 05 Oct 2020 07:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
How to Boost immune system by ayurvedic kadha protect you from all diseases Giloy juice ginger tulsi immunity booster triphala benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करने पर शुरुआत से ही जोर दिया जा रहा है। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ जिन चीजों के सेवन की सलाह दे रहे हैं, उन्हीं चीजों से एक महत्वपूर्ण चीज है— काढ़ा। काढ़ा यानी एक तरह का आयुर्वेदिक ड्रिंक। प्राचीन काल से ही काढ़ा हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। खासकर कोरोना काल में आयुर्वेद से दूर रही आबादी भी वापस इसकी शरण में लौटी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय पिछले कुछ महीनों में ज्यादा व्यवहार में लाए गए हैं। मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए आयुर्वेद के घरेलू उपायों को अपनाना कारगर साबित हुआ है। आज हम उन्हीं कारगर उपयों के अंतर्गत कुछ विशेष प्रकार के काढ़ा पर बात करेंगे और इन्हें तैयार करने की विधि भी बताएंगे। 

How to Boost immune system by ayurvedic kadha protect you from all diseases Giloy juice ginger tulsi immunity booster triphala benefits
Kadha - फोटो : Pixabay

आयुर्वेद के मुताबिक, शरीर की इम्यूनिटी बना रखने के लिए तुलसी, अश्वगंधा, हल्दी, गिलोय आदि का काढ़ा पीना मददगार साबित हो सकता है। इन चीजों का सेवन हाल के दिनों में काफी बढ़ा है। आयुर्वेदिक दुकानों में गिलोय का जूस, आंवला का जूस, अश्वगंधारिष्ट आदि तैयार भी मिलते हैं। लेकिन आप घर में जो आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार करते हैं, वह भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। कुछ आसान तरीकों से आप घर पर काढ़ा तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने का तरीका हम आपको बता रहे हैं। 

How to Boost immune system by ayurvedic kadha protect you from all diseases Giloy juice ginger tulsi immunity booster triphala benefits
अश्वगंधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सबसे पहले बताते हैं अश्वगंधा का काढ़ा बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको चाहिए, अश्वगंधा पाउडर, शहद और नींबू
  • एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें और एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें।
  • इस पानी को कम से कम 10 मिनट के लिए उबलने दें। 
  • अब इसमें शहद और नींबू का रस डाल दें और गैस बंद कर छान लें। 
  • काढ़ा तैयार है। दिन में एक या दो बार पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Boost immune system by ayurvedic kadha protect you from all diseases Giloy juice ginger tulsi immunity booster triphala benefits
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तुलसी का काढ़ा

  • इसके लिए आपको चाहिए, तुलसी की 8-10 पत्तियां, हरी इलायची, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का
  • एक बर्तन में दो गिलास पानी डालें और उसे धीमी आंच पर चढ़ाएं। 
  • इसमें तुलसी की 6-8 पत्तियां, एक इलायची, 3-4 काली मिर्च, जरा सी अदरक और 1-2 मुनक्का डाल दें। 
  • अब इसे 15 मिनट तक उबलने दें। पानी आधा बचने पर छान लें। 
  • हल्का गुनगुना होने पर इसका सेवन करें। 
विज्ञापन
How to Boost immune system by ayurvedic kadha protect you from all diseases Giloy juice ginger tulsi immunity booster triphala benefits
त्रिफला - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिफला का काढ़ा

  • इसके लिए आपको चाहिए, त्रिफला चूर्ण। 
  • सबसे पहले दो गिलास पानी को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर चढ़ा दें। 
  • अब इसमें 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालें और पानी आधा होने तक खौलाएं। 
  • जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • अब इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर सेवन करें। 

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। आयुर्वेदिक डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेकर इन चीजों का सेवन करना ज्यादा श्रेयस्कर है।_

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed