फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   corona virus can dangerous for women who take contraceptive medicine

गर्भनिरोधक दवा लेने वाली महिलाओं को कोरोना से ज्यादा खतरा

Sat, 08 Aug 2020 05:18 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Aug 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
corona virus can dangerous for women who take contraceptive medicine
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना महामारी के दौरान गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं को सतर्क रहना होगा। अमेरिका के मेन हेल्थ नेटवर्क से जुड़े रिप्रोडक्टिव इंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. डेनियल स्प्रैट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जो महिलाएं महामारी के दौरान गर्भनिरोधक गोलियां ले रही हैं या जो हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी ले रही हैं उन्हें सावधान रहना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर ये महिलाएं कोरोना संक्रमण की चपेट में आती है तो इनमें खून का थक्का जमने का खतरा अधिक है। डॉ. स्प्रैट के अनुसार गर्भनिरोधक गोलियों में एस्ट्रोजन होता है जिससे रक्त वाहिका सिकुड़ सकती है। संक्रमण की चपेट में आने पर खून का थक्का बनने से तकलीफ दोगुनी हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान खून का थक्का बनने की संभावना चार से पांच गुना अधिक होती है।
विज्ञापन

 

पैरों में थक्का बनने से हो सकती है शुरुआत

डॉ. स्प्रैट के अनुसार कोरोना मरीजों में खून का थक्का बनने के मामले सामने आ रहे हैं। एस्ट्रोजन की मौजूदगी से नसों की गहराई तक जानलेवा खून का थक्का बन सकता है। खून का थक्का बनने की शुरुआत पैरों से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिर ये धीरे-धीरे हृदय तक पहुंचता है जिस कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में महामारी के समय महिलाओं को गैर जरूरी दवाओं के इस्तेमाल से बचना होगा नहीं उनकी जान मुश्किल में पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed