कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। आपको ये जानकार थोड़ी हैरानी होगी कि इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए चॅाकलेट का सेवन करना चाहिए। परंतु एक शोध में दावा किया गया है कि चॅाकलेट प्राकृतिक तौर पर शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम भी करती है।
Chocolate Health Benefits: चॅाकलेट खाने से होता है स्वास्थ्य लाभ, इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
मानसिक तनाव दूर होता है
- एक अध्ययन में ये दावा किया गया है कि दो सप्ताह तक प्रतिदिन डार्क चॅाकलेट का सेवन करने से मानसिक तनाव दूर होता है। इस अध्ययन के अनुसार चॅाकलेट का सेवन करने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोनस को नियंत्रित किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में 2015 में एक हुए शोध के अनुसार भी चॅाकलेट का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है
- एक शोध में ये दावा किया गया है कि चॅाकलेट का सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
दिल के लिए फायदेमंद है चॅाकलेट
- यूरोपीय सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी के शोध में ये दावा किया गया है कि चॅाकलेट का सेवन करने से दिल से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपको चॅाकलेट का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
बढ़ती उम्र के असर को जल्दी नहीं दिखने देती है चॅाकलेट
- वैज्ञानिकों के अनुसार, चॅाकलेट में कोको फ्लैवनॉल पाया जाता है जो बढ़ती उम्र के असर को जल्दी दिखने नहीं देता है।
अगली स्लाइड में जानिए चॅाकलेट का इतिहास..