फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Cancer Awareness Day: New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says

Cancer Awareness Day: 50 तरह के कैंसर के लिए एकमात्र जांच, शरीर के किस हिस्से में है, यह भी पता चल जाएगा

Sat, 07 Nov 2020 02:06 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Cancer Awareness Day: New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

चिकित्सा विज्ञान में देश और दुनिया ने काफी तरक्की कर ली है। आए दिन बीमारियों के लक्षणों से लेकर उसकी जांच और इलाज तलाशने को नई-नई रिसर्च होती रहती है। कई सारी रिसर्च के उत्साहजनक परिणाम भी हासिल होते हैं। पिछले दिनों कैंसर को लेकर ऐसी ही एक नई कामयाबी मिली है। शोध के मुताबिक आने वाले समय में एकमात्र ब्लड टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता लगाया जा सकेगा। रिसर्च जर्नल एन्नल्स ऑफ ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक, इस एक ब्लड टेस्ट से शुरुआती स्टेज में ही कैंसर का पता लगा पाना संभव हो पाएगा। बोस्टन के डाना फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता इस शोध पर लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Cancer Awareness Day: New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says
ब्लड टेस्ट - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती स्टेज में कैंसर का पता लग जाए तो इलाज में आसानी होती है और बीमारी को जानलेवा होने से रोका जा सकता है। पीड़ित को किस तरह का कैंसर है, इस बारे में यह जांच तो बताएगी ही, इससे यह भी पता चल पाएगा कि शरीर के किस हिस्से में कैंसर है। बोस्टन के डाना फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट में इस रिसर्च का ट्रायल चल रहा है। बायोटेक्नोलॉजी कंपनी ग्रेल इंक ने इस जांच को विकसित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Cancer Awareness Day: New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says
blood test - फोटो : Pixabay

ग्रेल इंक कंपनी ने इसमें सिक्वेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए डीएनए की जांच की, जिनसे जीन की सक्रियता या निष्क्रियता का पता चला। इसमें ट्यूमर डीएनए में जाकर पूरे शरीर में ब्लड की मदद से सर्कुलेट होता है। इस टेस्ट में डीएनए में होने वाले रसायनिक बदलाव का विश्लेषण किया जाता है, जिससे कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में ही चल जाता है। 

विज्ञापन

Cancer Awareness Day: New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says
blood test

इस रिसर्च के दौरान कुल 3,052 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें 1,531 लोगों के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला। शोधकर्ता डॉ. जेफ्री ऑक्सनार्ड के मुताबिक इस नए टेस्ट से यह भी पता चला कि जहां से कैंसर की शुरुआत हुई है, वे कौन से ऊतक हैं। 

Cancer Awareness Day: New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस जांच ने पहली स्टेज वाले 18 फीसदी कैंसर मरीजों के बारे में सही जानकारी दी, जबकि चौथी स्टेज के मरीजों के बारे में 93 फीसदी सही जानकारी दी। विशेषज्ञ बताते हैं कि आने वाले समय में यह चिकित्सा जगत के लिए बहुत मददगार साबित होगी। 

यह भी पढ़ें: लक्षणों से लेकर बचाव और इलाज तक, कैंसर के बारे में जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed