फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   burn calories without exercising

बिना कसरत के घटाएं वजन, इन उपायों से

Tue, 02 Sep 2014 08:41 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
burn calories without exercising

वजन घटाना चाहते हैं लेकिन कसरत करने का आपके पास समय नहीं होता तो निराश होने की जरूरत नहीं है। व्यस्त दिनचर्या के बीच भी अगर आप कुछ समय इन कामों के लिए निकालेंगे तो कैलोरी बर्न कर सकेंगे।

विज्ञापन


जानिए, ऐसे पांच उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप बिना कसरत भी अपने वजन पर नियंत्रण रखने में सफल हो सकते हैं।

शुरुआत करते हैं पहले उपाय से आपके परिवार से। अगर आपके घर में बच्चे हैं या आपने पालतू जानवर पाल रखें तो उनका साथ इस मामले में आपकी मदद कर सकते है।

उनके साथ खेलने और उन्हें घुमाने के दौरान आपको मजा भी आएगा और आपकी कसरत अपनेआप ही हो जाएगी। एक घंटे प्रतिदिन यह गतिविधि आपके लिए इस मामले में मददगार हो सकती है।
विज्ञापन

देर तक खड़े रहना

burn calories without exercising

रोज टहलने नहीं जा पाते हैं तो अपने खड़े रहने की अवधि बढ़ाएं। जब आप खड़े होते हैं तो मांसपेशियों में तनाव होता है और कैलोरी कम होती हैं।

कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि आप लगातार जितना अधिक बैठते हैं आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म उतना ही कमजोर हो जाता है। ऐसे में आपको लगातार बैठने से बचना चाहिए।

ऐसे में काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक के दौरान खड़े हों, खासतौर पर फोन पर बात करते वक्त या कम समय की मीटिंग के दौरान बैठने के बजाय खड़े रहें।

दफ्तर में अगर आपने यह उपाय अपनी आदत में डाल लिए तो बैठे-बैठें तोंद बढ़ने को रोका जा सकता है।

हमेशा सीधा बैठें

burn calories without exercising

सीधा बैठने न सिर्फ आपके शरीर की मुद्रा के लिए जरूरी है बल्कि चर्बी घटाने और फिट दिखने में भी इसका महत्व है।

कुछ शोधों में यह माना गया है कि सीधा बैठने से शरीर के ऊपरी हिस्सी की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है जिससे कैलोरी बर्न होती हैं और चर्बी नहीं बढ़ती है।

सीधी मुद्रा में बैठने से मेटाबॉलिज्म भी अच्छी तरह होता है जिससे वजन पर नियंत्रण रखना आसान होता है।

इसके लिए न तो आपको समय निकालने की जरूरत है और न ही जिम जाने की, बस दिनचर्या में ही बैठने और चलने के तरीके पर ध्यान देना शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed