फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Breaking tablets in half, Safe Or Unsafe

क्या आप भी दवा को तोड़कर खाते हैं? उससे पहले पढ़ें ये खबर

Mon, 27 Feb 2017 04:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Breaking tablets in half, Safe Or Unsafe

आपने कई लोगों को दवाइयां तोड़कर खाते हुए देखा होगा। और शायद आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हों जो दवाइयां तोड़कर खाते हैं। ऐसा आप तब करते हैं जब दवाई की डोज आपको कम लेने के लिए कही गई है आप उससे ज्यादा डोज की दवा ले आते हैं। लेकिन दवाइयां तोड़कर खाना कितना सही है ये हम आपको बताएंगे। 

विज्ञापन


सबसे पहले दवा के ऊपर लिखें निर्देशों को पढ़ लें। कई दवाओं में ये लिखा होता है कि उसे तोड़कर खाया जा सकता है या नहीं। अगर ऐसा कोई निर्देश नहीं लिखा गया है तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आपको वो दवा तोड़कर नहीं खानी है। 
विज्ञापन


अगर इसके बावजूद आपको समझ नहीं आ रहा कि दवा को तोड़कर लेना सही है या नहीं तो किसी अच्छे डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें। पिल्स या कैप्सूल को तो भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए क्योंकि इससे उसका पाउडर का डोज घट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्सूल को तो भूलकर भी न तोड़ें

Breaking tablets in half, Safe Or Unsafe

कुछ दवाओं का असर धीरे-धीरे होता है ऐसी दवाओं को तोड़कर खाना खतरे से खाली नहीं। इससे उस दवा का असर भी खत्म हो सकता है।

कुछ दवाओं के ऊपर एक कोटिंग होती है ऐसे में उसे तोड़कर खाने से वो हवा के संपर्क में आकर खराब हो सकती है। इसके अलावा दवाओं को तोड़ने से उसका एक हिस्सा तो आप उसी समय खा लेते हैं लेकिन उसके दूसरे हिस्से को स्टोर करना मुश्किल हो जाता है।

दवाओं को तोड़ने में भले ही आप कितनी भी सावधानी बरतें लेकिन आप ये पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि उसे आपने बराबर भागों में बांटा है। बाद में आप उस दवा का असर न होने की शिकायत करते हैं। ऐसा आपका दवा का सही डोज न लेने की वजह से हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed