{"_id":"57b465134f1c1b61556eb4e5","slug":"breakfast-is-important-for-better-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह का नाश्ता है कितना जरूरी? ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सुबह का नाश्ता है कितना जरूरी?
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ से नौ घंटे की नींद पूरी होने के बाद सुबह उठने पर पेट खाली रहता है क्योंकि रात का खाना खाए हुए काफी समय हो चुका होता है। ऐसे में काफी देर तक खाली पेट रहना कई सारी दिक्कतें पैदा करता है। इसलिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी हो जाता है।
अच्छा संतुलित नाश्ता करने से शरीर को जरूरी तत्व जैसे की फाइबर, विटामिन और मिनिरल मिलते हैं। असल में एक अच्छा संतुलित नाश्ता पूरे दिन में एक चौथाई से एक तिहाई ऊर्जा देता है।
कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर शरीर को समय पर भोजन नहीं मिलता तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे कई सारी समस्याएं हो जाती हैं। मेटाबॉलिज्म की दर कम होने से वजन बढ़ता है। मोटे हो जाने के डर से स्कूल जाने वाली करीब 20 प्रतिशत किशोर लड़कियां सुबह का नाश्ता नहीं करती।
विज्ञापन
नाश्ता नहीं करने से थका हुआ महसूस करते हैं जिससे कुछ लोगों को चिड़चिड़ाहट भी हो जाती है। नाश्ते में अनाज, दालें, सूखे मेवे ,दूध और दूध से बनी चीजें, मांस या अंडा, सब्जी और फलों को शामिल करना चाहिए।