फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   bollywood actors fitness secrets

जानिए, अच्छी बॉडी के लिए क्या करते हैं सितारे

Mon, 25 Aug 2014 10:39 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
bollywood actors fitness secrets

हम सभी जानते हैं कि हमारे सितारे पूरे दिन फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, ताकि वे अपने किरदार के साथ इंसाफ कर सकें। लेकिन इन दिनों वर्कआउट का यह फंडा जिम से निकलकर मार्शल आर्ट की तरफ रुख करने लगा है। इससे स्टार्स को जहां फिट रहने में कामयाबी मिल रही है, वहीं फिल्मी किरदार के प्रति इंसाफ भी हो जाता है।

विज्ञापन

 
अब रानी मुखर्जी को ही लीजिए। रानी, जो कि इन दिनों `मर्दानी’ को लेकर चर्चा में हैं, क्राव मागा नामक मार्शल आर्ट की दीवानी हो चुकी हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशंस के सिलसिले में वह लड़कियों को तो क्राव मागा सिखा ही रही हैं, खुद भी उसकी जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं।

विज्ञापन

क्या कर रहे हैं एक विलेन के हीरो?

bollywood actors fitness secrets
हाल ही में `एक विलेन’ से लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इन दिनों मार्शल आर्ट की शरण में हैं। वह अपनी आगामी फिल्म `वॉरियर’ के लिए मार्शल आर्ट सीख रहे हैं।

फिल्म `हीरोपंती’ वाले टाइगर श्रॉफ तो बचपन से ही फिटनेस के लिए मार्शल आर्ट आजमाते आए हैं। वह कराटे में माहिर हैं, ताइक्वांडो की पांचवी डिग्री की ब्लैक बेल्ट हाल ही में उन्हें मिली है और पार्कर नामक एक मार्शल आर्ट खास `हीरोपंती’ के लिए सीखी और साजिद नाडियावाला की अगली फिल्म के लिए थाईलैंड में एक नए तरह की मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

ये सितारे भी फिट रखते हैं खुद को

bollywood actors fitness secrets

मार्शल आर्ट के दीवाने सितारों की इस नई पीढ़ी के अलावा इस मामले में अक्षय कुमार, रितिक रोशन, विद्युत जामवाल जैसों के नाम भी खूब लिए जाते है।

यह बताने की जरूरत नहीं है कि अक्षय कराटे-कुंगफू के जानकार हैं और उनकी फिटनेस का राज रोज इन युद्ध कलाओं की प्रैक्टिस में भी छिपा है।

अक्षय ने फिल्म `हॉलीडे’ के लिए अकिरु नामक युद्ध कला सीखी थी। वह फिट रहने के लिए बास्केटबॉल भी खेलते हैं और रोज 10 मील दौड़ते भी हैं। इतनी उम्र में भी यदि अक्षय कुमार फिट हैं तो उसकी वजह उनकी जगह कसरत ही है।
 

विज्ञापन

यह रहे रणबीर-ऋतिक के सीक्रेट

bollywood actors fitness secrets

वहीं रणबीर कपूर जिम के अलावा किक बॉक्सिंग की भी प्रैक्टिस करते हैं। हालांकि यह शौक उन्हें `बॉम्बे वेलवेट’ में अपने किरदार की तैयारी के दौरान लगा है।

रितिक रोशन की शानदार बॉडी के पीछे उनके बचपन की कराटे प्रैक्टिस है। उनके इस तराशे हुए बदन का राज है हफ्ते में चार बार कार्डियो और एब्स की ट्रेनिंग और साथ में संतुलित भोजन।
        
विद्युत जामवाल के बारे में तो कुछ कहने की जरूरत ही नहीं हैं, वह तो इंडस्ट्री में डेब्यू के समय ही कमांडो ट्रेनिंग लेकर आए थे। वह कराटे ब्लैक बेल्ट भी हैं और उनके फिटनेस शिड्यूल का अहम हिस्सा है इन कलाओं की प्रैक्टिस।

हीरोइनें भी पीछे नहीं

bollywood actors fitness secrets

अब तो मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस में एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक थियेटर प्रस्तुति के लिए एक बार भारतीय मार्शल आर्ट कलारिपयट्टू क्या सीखी, अब वह उसकी दीवानी हो गई हैं।

यही नहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म `हॉलीडे’ के दौरान मुक्केबाजी सीखी। कैटरीना कैफ भी एक आगामी फिल्म के लिए फिटनेस और स्टंट सीन के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेर रही हैं।

सच यह है कि अब हिंदी फिल्मों के बदलते ट्रेंड को देखते हुए इन स्टार्स की बढ़िया फिटनेस होना अहम हो गया है, जिसमें मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस दोतरफा फायदा करती है। खुद की फुर्ती तो बढ़ती ही है, किरदार की मार-धाड़ भी रियल लगती है। अब जब इस आर्ट के दो-दो फायदे दिखें, तो भला कौन स्टार इसे अपनाना नहीं चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed