फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   best way to lose weight, 80/20 rule for weight loss in hindi

Weight Loss Tips: 80/20 रूल का पालन करके महीने भर में पा सकते हैं गजब के लाभ, जानिए इस बारे में विस्तार से

Sun, 18 Dec 2022 09:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Dec 2022 09:47 PM IST
सार

80/20 आहार से संबंधित रूल है जिसमें नियमबद्ध तरीके से चयनित चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कहना है कि अगर हम सब आहार पर ही ध्यान दे लें तो भी आसानी से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
best way to lose weight, 80/20 rule for weight loss in hindi
वजन कम करने के लिए क्या करें? - फोटो : getty images

विस्तार

बढ़े हुए वजन की समस्या को अध्ययनों में सेहत के लिए काफी गंभीर माना जाता रहा है। इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर देखा जा सकता है। हृदय रोग, डायबिटीज से लेकर मानसिक स्वास्थ्य विकारों के लिए अधिक वजन की समस्या को एक कारण माना जाता है। डॉक्टर्स कहते हैं अगर आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान हैं तो समय रहते इसे कंट्रोल करने के उपाय शुरू कर दें, यह आपकी सेहत के लिए कई प्रकार की दिक्कतों का कारण बन सकता है।

विज्ञापन


अधिक वजन की समस्या से परेशान लोगों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने 80/20 रूल को काफी लाभकारी बताया है, दावा किया जा रहा है कि इससे वजन को तेजी से कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो कुछ भी खाना चाहते हैं उसका सेहत पर किस प्रकार का असर होगा? 80/20 ऐसा ही आहार से संबंधित रूल है जिसमें नियमबद्ध तरीके से चयनित चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कहना है कि अगर हम सब आहार पर ही ध्यान दे लें तो भी आसानी से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 80/20 रूल?

यह नियम पेरेटो सिद्धांत से प्रेरित है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सही आहार का चयन न सिर्फ आपके वजन को नियंत्रित करने  में मददगार है साथ ही यह कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। 80/20 नियम के मुताबिक दिन के 80 आहार में स्वस्थ, पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाना चाहिए, बाकी के 20 फीसदी आहार में कम मात्रा में अन्य चीजों को खाया जा सकता है। सभी उम्र के लोगों के लिए दिनचर्या में इस तरह के आहार को शामिल करना आवश्यक माना जाता है। 

best way to lose weight, 80/20 rule for weight loss in hindi
वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? - फोटो : istock

ऐसा होना चाहिए 80 फीसदी आहार

विशेषज्ञों के अनुसार, आपके आहार का 80%, पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां और नट्स और सीड्स से भरपूर होना चाहिए। आप चिकन और मछली जैसे प्रोटीन के अन्य विकल्पों को भी शामिल कर सकते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड और कम वसा वाले डेयरी और सी-फूड्स को भी शरीर के लिए स्वस्थ माना जाता है, इसे भी आहार का हिस्सा बनाना शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है।

20 फीसदी आहार कैसा होना चाहिए?

आहार विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक से पूरी तरह से आहार के चयन को बदल पाना सभी के लिए कठिन हो सकता है, ऐसे में आहार के 20 फीसदी हिस्से में क्रविंग को कम करने के लिए कुछ चीजों को शामिल किया जा सकता है। इसमें हल्की मात्रा में मीठी चीजें, तेल आदि को शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस तरह के आहार के बारे में अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना बहुत आवश्यक है।

best way to lose weight, 80/20 rule for weight loss in hindi
वजन को कंट्रोल करना जरूरी - फोटो : pixabay

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक है। कई प्रकार की बढ़ती क्रोनिक बीमारियों के लिए आहार की समस्या को कारक के तौर पर जाना जाता है। डायबिटीज और हृदय रोगों की समस्या से बचाव के लिए भी स्वस्थ आहार के सेवन पर जोर दिया जाता रहा है। सुनिश्चित करें कि भोजन में अधिक पौष्टिकता, विटामिन्स, प्रोटीन और तमाम प्रकार के खनिजों से भरपूर चीजें शामिल हों, इससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। 




-------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed