फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   apoplexy medicine can help in migraine problem

माइग्रेन की शिकायत हो तो मिर्गी की दवा दे सकती है राहत

Tue, 28 Feb 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
apoplexy medicine can help in migraine problem
माइग्रेन के मरीजों के लिए एक राहत पहुंचाने वाली खबर आई है। एक शोध के नतीजों के आधार पर ये उम्मीद जताई जा रही है कि मिर्गी के उपचार के लिए दी जाने वाली दवा माइग्रेन के मरीजों के लिए भी फायदा पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


यह अध्ययन कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के शोधकर्ताओं ने चूहों पर किया। शोध में बताया गया कि 'लिरिका' नाम की दवाई मस्तिष्क में लहरें उठने जैसी स्थिति पैदा होने से रोकती है। मस्तिष्क की ये लहरें ही माइग्रेन के लिए जिम्मेदार है। इससे पहले इस विषय पर कोई परिक्षण नहीं किया गया। इस अध्ययन में बताया गया कि यह दवा शरीर में कैल्शियम के स्तर को प्रभावित करती है। कैल्शियम कम होने पर माइग्रेन होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा कि मिर्गी के उपचार में भी माइग्रेन के लक्षणों की तरह ही 'लिरिका' नामक दवा दी जाती है। इस दवा को एनएचएस और अमेरिकी खाद्य एवं दवा नियमक ने इस तरह के अन्य रोगों के लिए रजिस्टर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed