{"_id":"5d77357f8ebc3e015b67993a","slug":"all-you-need-to-know-world-suicide-prevention-day-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Suicide Prevention Day: हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति करता है आत्महत्या","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Suicide Prevention Day: हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति करता है आत्महत्या
Tue, 10 Sep 2019 11:14 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Twitter
हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद आत्महत्या के विरुद्ध जागरुकता फैलाना है। यह दिवस संदेश देता है कि आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोका जा सकता है। इस साल वर्ल्ड सुसाइड डे की थीम- 'आत्महत्या के रोकथाम के लिए लिए साथ काम करना है'।
विज्ञापन
यह बेहद जरूरी है कि आत्महत्या के विरुद्ध जीवन संवाद हो। इस बार की थीम में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ये ही कहा है कि ऐसे विचारों के रोकथाम के लिए बेहद तैयारी करने की जरूरत है जो आत्महत्या के लिए उकसाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आत्महत्या
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस साल 2003 से मनाया जा रहा है। इस दिवस की शुरुआत आईएएसपी (इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ सुसाइड प्रिवेंशन) ने की थी। इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन और मानसिक स्वास्थ्य फेडरेशन को-स्पॉन्सर करते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े बताते हैं कि हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। हर साल 8 लाख से ज्यादा लोग आत्महत्या करते हैं। यह डाटा बताता है कि दुनियाभर में 79 फीसदी आत्महत्या निम्न और मध्यवर्ग इनकम वाले देशों के लोग करते हैं। गौरतलब है कि हर साल विश्व आत्महत्या दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस दिन लोगों को जागरुक किया जाता है कि जीवन बेहद अनमोल है।