{"_id":"67af17b905f3eb0d600337d9","slug":"do-this-important-work-before-storing-woolen-clothes-it-will-remain-completely-safe-and-fragrant-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Woolen Clothes: सर्दियों के कपड़े रखने से पहले कर लें यह जरूरी काम, कपड़े रहेंगे एकदम सुरक्षितत और खुशबूदार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Woolen Clothes: सर्दियों के कपड़े रखने से पहले कर लें यह जरूरी काम, कपड़े रहेंगे एकदम सुरक्षितत और खुशबूदार
Fri, 14 Feb 2025 03:46 PM IST
दीक्षा पाठक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 14 Feb 2025 03:46 PM IST
सार
Woolen Clothes Safety Tips: आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप अपने कपड़ों को सुरक्षित रख सकते हैं। यह टिप्स आपके लिए काफी कारगर भी साबित होगी।
विज्ञापन
ऊनी कपड़ों को कैसे करें सुरक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दियां अब धीरे-धीरे कम हो रही हैं। ऐसे में हर कोई गर्म कपड़ों को निकालकर सुरक्षित रख रहा है, जिससे उसे अगले साल भी ठीक ढंग से पहना जा सके। सर्दी खत्म होते ही अगर गर्म कपड़ों को ठीक ढंग से न रखा जाए तो उसमें बदबू, सीलन और कीड़ों के लगने की समस्या का खतरा बढ़ने लगता है। कई बार ऐसा भी होता है कि हम लंबे समय तक सर्दी के कपड़े को स्टोर कर के रखते हैं और अगले साल जब उसे बाहर निकालते हैं तो उसमें से बदबू आने लगती है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप अपने कपड़ों को सुरक्षित रख सकते हैं। यह टिप्स आपके लिए काफी कारगर भी साबित होगी।
विज्ञापन
ऊनी कपड़ों को कैसे करें सुरक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्वेटर को बक्से में रखने से पहले करें ये काम
स्वेटर को बक्से में रखने से पहले उसमें नीम के कुछ पत्ते रख दें। नीम के पत्ते नेचुरल फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसे ऊनी कपड़ों में रखने से कपड़ों की ताजगी बरकरार रहती है। साथ ही जब आप अगले साल उन कपड़ों को दोबारा निकालते हैं तो इसमें से बदबू भी नहीं आती है।
स्वेटर को बक्से में रखने से पहले उसमें नीम के कुछ पत्ते रख दें। नीम के पत्ते नेचुरल फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसे ऊनी कपड़ों में रखने से कपड़ों की ताजगी बरकरार रहती है। साथ ही जब आप अगले साल उन कपड़ों को दोबारा निकालते हैं तो इसमें से बदबू भी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊनी कपड़ों को कैसे करें सुरक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऊनी कपड़ों को नीम के पानी से करें वॉश
- गर्म कपड़ों को रखने से पहले, उसे अच्छी तरह से वॉश कर लें, जिससे उसमें से पसीने की बदबू निकल जाए।
- इसके लिए आपको एक कंटेनर में पानी लेना होगा और उसमें कुछ ताजी नीम की पत्तियां भी डालनी होंगी।
- इस पानी को 15 से 20 मिनट कर अच्छी तरह उबाल लें।
- फिर पानी ठंडा होते ही इसे अच्छी तरह छान लें, इसके बाद इस पानी में 30 मिनट कर कपड़ों को भिगोकर रख लें।
- कपड़ों को नॉर्मल पानी से साफ कर लें और इसे अच्छी तरह धूप में सुखा लें।
ऊनी कपड़ों को कैसे करें सुरक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
नीम के भाप से भी कर सकते हैं कपड़ों की सुरक्षा
- जिन कपड़ों को आप बार-बार नहीं धो सकते हैं, उन्हें लंबे समय के लिए रखने से पहले भाप लगा लें।
- इसके लिए आपको गर्म पानी में कुछ नीम के पत्ते डालने हैं।
- जब पानी उबलने लगे और भाप आने लगे तो अपने कपड़ों को ऊपर की तरफ टांग लें।
- 15 से 20 मिनट तक कपड़ों को भाप देने के बाद उसमें से बदबू निकल जाती है।