फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Covid19, Nutritious food is the strongest weapon against coronavirus

कोरोना वायरसः पौष्टिक खानपान है सबसे मजबूत हथियार, सही विटामिन लेकर ही होगा बचाव

Sun, 26 Apr 2020 07:41 AM IST
संजीव कुमार झा लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Apr 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
Covid19, Nutritious food is the strongest weapon against coronavirus
पोषक आहार - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस से बचाव सिर्फ दो-तीन तरीकों से ही संभव है। इसमें सबसे अहम है हाथों को धोते रहना, दूसरा सामाजिक दूरी और तीसरा मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता। ऑरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के न्यूट्रियंट्स जर्नल में हाल ही में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि विटामिन-सी और डी युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से कोरोना और दूसरी श्वास संबंधी तकलीफों को मात दी जा सकती है। प्रो. एड्रियन गोबार्ट का कहना है कि लोगों को जिस तरह से हाथ धोने, सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा जा रहा है, उसी तरह खानपान को लेकर भी जागरूक करना होगा। पौष्टिक खानपान कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे ताकतवर हथियार है।

विज्ञापन


खानपान को लेकर भी रहें जागरूक

  • विटामिन-सी...

विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। इससे प्रतिरोधक कोशिशों की बढ़ोतरी के साथ उनके कार्य करने की क्षमता भी बेहतर होती है और शरीर में एंटीबॉडीज बनती हैं।

विज्ञापन
  • विटामिन डी...

विटामिन डी से प्रतिरोधक कोशिकाओं के रिसेप्टर्स अधिक सक्रिय होते हैं। इसका मतलब है कि शरीर में संक्रमण होगा तो इसका पता जल्दी चलेगा और उसका फैलाव कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पौष्टिकता की कमी...

पौष्टिक आहार न खाने से शरीर की जरूरी कोशिकाओं को पौष्टिक तत्त्व नहीं मिल पाते। इससे संक्रमण से लड़ने की क्षमता कमजोर होती है और बीमारियां बढ़ती हैं।

  • विटामिन सी-डी की डोज...

विटामिन सी 200 मिलीग्राम जबकि विटामिन-डी की मात्रा भी शारीरिक और स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर डॉक्टरी सलाह से बढ़ानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed