फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UPSSSC BCG Technician Mains 2024 registration begins; apply here upsssc.gov.in

UPSSSC BCG Technician Mains: यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, ये रहा लिंक

Mon, 08 Jul 2024 01:36 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 08 Jul 2024 01:36 PM IST
सार

UPSSSC BCG Technician Mains: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC BCG Technician Mains 2024 registration begins; apply here upsssc.gov.in
UPSSSC BCG Technician Mains - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSSSC BCG Technician Mains: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त, 2024 है। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2024 है।         
विज्ञापन


जो उम्मीदवार पीईटी 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने पीईटी 2023 अंकों के आधार पर बीसीजी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 255 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

पात्रता मानदंड 

शैक्षणिक योग्यता- अभ्यर्थियों को विज्ञान विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से तपेदिक कार्यक्रम प्रबंधन में दो वर्षीय डिप्लोमा का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

आयु सीमा- इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क
बीसीजी तकनीशियन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  upsssc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'लाइव विज्ञापन' टैब पर क्लिक करें।
  • बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed