फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Prelims Results 2024 out at upsc.gov.in, direct link to check list of qualified candidates

UPSC Prelims Results 2024: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित; तुरन्त इस लिंक से करें चेक

Mon, 01 Jul 2024 08:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 01 Jul 2024 08:25 PM IST
सार

UPSC Prelims Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आज यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Prelims Results 2024 out at upsc.gov.in, direct link to check list of qualified candidates
UPSC - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC Prelims Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आज 1 जुलाई, 2024 को यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी और कुल 400 अंकों की थी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे और उनके चार विकल्प थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक सही या सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना था।
विज्ञापन

इस दिन होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। कुल रिक्तियों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।

ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर लिखित परिणाम अनुभाग पर जाएं। 
  • इसके बाद यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परिणाम 2024 विकल्प पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर, पंजीकरण, आदि) दर्ज करें। 
  • अनिवार्य फील्ड सबमिट करें।
  • यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • यूपीएससी परिणाम 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed