{"_id":"5fed80bd8ebc3e41a134d4b1","slug":"ssc-results-chsl-cgl-staff-selection-commission-announced-dates-of-chsl-exam-result-and-cgl-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC : CHSL का 15 जनवरी, CGL 2018 का रिजल्ट 31 मार्च को आएगा","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
SSC : CHSL का 15 जनवरी, CGL 2018 का रिजल्ट 31 मार्च को आएगा
Thu, 31 Dec 2020 01:11 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) रिजल्ट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने 14 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट की तिथि बता दी है। जनवरी से लेकर जून तक ये रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। एसएससी के अनुसार सबसे पहले जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2018 का रिजल्ट 11 जनवरी, 2021 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद, कंबाइंड हायर सेकेंड्री 10 प्लस 2 लेवल एग्जामिनेशन-2019 टीयर -1 का रिजल्ट 15 जनवरी, 2021 को, सीएपीएफ में कांस्टेबल, एनआईए, एसएसएफ और राइफल मैन इन असम राइफल परीक्षा-2018 का फाइनल रिजल्ट 20 जनवरी, 2021, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा-2020 पेपर-1 का रिजल्ट 20 जनवरी, 2021 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
तत्पश्चात अगले माह में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन-2019 टीयर-2 का रिजल्ट 20 फरवरी, 2021, सब इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस परीक्षा-2020 पेपर-1 का रिजल्ट 26 फरवरी, 2021 जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2019 पेपर-1 का रिजल्ट 26 फरवरी, 2021 को जारी किया जाना है। जबकि मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल स्टाफ परीक्षा-2019 का रिजल्ट 05 मार्च, 2021, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा-2020 का रिजल्ट 15 मार्च, 2021, सीजीएल-2018 का रिजल्ट 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाएगा। वहीं, फेज-8 परीक्षा 09 अप्रैल, 2021, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2019 का 09 अप्रैल, 2021, दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा- 2018 का रिजल्ट 20 अप्रैल, 2021, सीएचएसएल-2018 का फाइनल रिजल्ट 30 जून, 2021 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन