{"_id":"6af6631779d1cd2f330d7300","slug":"rssb-teaching-associate-admit-card-2026-released-exams-to-begin-on-november-17-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: टीचिंग एसोसिएट भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 17 नवंबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: टीचिंग एसोसिएट भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 17 नवंबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
Fri, 13 Nov 2026 06:38 AM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:38 AM IST
सार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहली परीक्षा 17 नवंबर को होगी, जबकि विषय से जुड़ा दूसरा पेपर 7 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के जरूरी निर्देश और प्रवेश नियम भी जानें अभी।
विज्ञापन
राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट भर्ती
- फोटो : AI Generated
विस्तार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कॉन्ट्रैक्ट पर होने वाली टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान एसएसओ पोर्टल के जरिए भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस भर्ती के तहत राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी में करीब 3,540 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
टीचिंग एसोसिएट भर्ती की लिखित परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर राजस्थान के सामान्य अध्ययन से जुड़ा होगा। यह परीक्षा 17 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरा पेपर उम्मीदवारों के चुने हुए विषय से संबंधित होगा। इसका आयोजन 7 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। विषय के हिसाब से परीक्षा की तारीख और समय अलग-अलग रखे गए हैं। इसलिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा की तारीख और समय जरूर देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचिंग एसोसिएट भर्ती की लिखित परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर राजस्थान के सामान्य अध्ययन से जुड़ा होगा। यह परीक्षा 17 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरा पेपर उम्मीदवारों के चुने हुए विषय से संबंधित होगा। इसका आयोजन 7 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। विषय के हिसाब से परीक्षा की तारीख और समय अलग-अलग रखे गए हैं। इसलिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा की तारीख और समय जरूर देख लें।
विज्ञापन
दूसरे पेपर की शिफ्ट क्या होगी?
विषय से जुड़े दूसरे पेपर के लिए दो शिफ्ट तय की गई हैं। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की शिफ्ट एडमिट कार्ड से ही पता चलेगी। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रोल नंबर और जरूरी निर्देश दिए होंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के घर डाक से नहीं भेजे जाएंगे। इसलिए सभी को इसे ऑनलाइन डाउनलोड करके परीक्षा के दिन साथ ले जाना होगा।
विज्ञापन