फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   RRB Translation Test Admit Card Released for Junior Translator Exam, CBT to Be Held on December 28

RRB Translation Test: रेलवे जूनियर अनुवादक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 28 दिसंबर को होगा एग्जाम

Thu, 25 Dec 2025 11:49 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 25 Dec 2025 11:49 AM IST
सार

RRB Translation Test Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड श्रेणी के अंतर्गत आयोजित होने वाली ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
RRB Translation Test Admit Card Released for Junior Translator Exam, CBT to Be Held on December 28
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

RRB Translation Test: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के तहत जूनियर अनुवादक (हिंदी) पद के लिए आयोजित होने वाली द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित अनुवाद परीक्षा (CBT-2) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आरआरबी द्वारा जारी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के अनुवाद परीक्षा एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी की पहचान से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां शामिल होंगी, जैसे - नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, साथ ही परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण, जिसे उम्मीदवारों को पहले ही अच्छी तरह जांच लेना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

28 दिसंबर को होगी परीक्षा

आरआरबी जूनियर अनुवादक भर्ती के अंतर्गत अनुवाद परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में 28 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।


RRB Translation Test 2025: जरूरी गाइडलाइन

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
  • साथ में एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस) जरूरी है।
  • बिना वैध दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवार रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और नोट्स ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा के दौरान RRB द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in  पर जाएं।
  • CEN 07/2024 ई-कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड को ध्यान से जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed