{"_id":"5dbc3cf58ebc3e93b434774d","slug":"rrb-je-cbt-ii-2019-result-declared-direct-link-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRB JE CBT 2: परीक्षा परिणाम जारी, इस लिंक पर जाकर देखें नतीजा","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
RRB JE CBT 2: परीक्षा परिणाम जारी, इस लिंक पर जाकर देखें नतीजा
Fri, 01 Nov 2019 07:44 PM IST
Mohit Mudgal
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB JE CBT II 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम अब आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इस बार 24,92,554 उम्मीदवारों ने आरआरबी जेई की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिसमें से आधिकारिक आंकड़ो के अनुसार 1,88,616 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची में अपना नाम देख सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर 2019 को किया था।
विज्ञापन
परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 प्रश्न पूछे गए थे, जिसे हल करने के लिए दो घंटे की समय सीमा तय की गई थी। इस परीक्षा से 13,487 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सफल उममीदवारों को जूनियर इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर(आईटी), डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस) और रासायनिक और धातु सहायक (सीएमए) के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे देखें रिजल्ट :
स्टेप 1 : आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जैसे आरआरबी अजमेर, आरआरबी मुंबई
स्टेप 2 : होम पेज पर मौजूद आरआरबी सीबीटी रिजल्ट 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : आवश्यक विवरण दर्ज करें और उसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : अपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा।
स्टेप 5 : रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालें और आगे की जरूरत के लिए अपने पास रखें।
डायरेक्ट रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।