{"_id":"69cba2e6870be6596e0ec082","slug":"psssb-group-d-admit-card-2026-released-download-hall-ticket-at-sssb-punjab-gov-in-direct-link-guide-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSSSB Group D Admit Card: पीएसएसएसबी ग्रुप डी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
PSSSB Group D Admit Card: पीएसएसएसबी ग्रुप डी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Tue, 31 Mar 2026 04:03 PM IST
Akash Kumar
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:03 PM IST
सार
PSSSB Group D Admit Card 2026: पीएसएसएसबी ने ग्रुप डी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और वैध आईडी अनिवार्य है। परीक्षा से पहले सभी विवरण जरूर जांच लें।
विज्ञापन
Admit Card
- फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSSSB Group D Admit Card 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (PSSSB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता जैसी अहम जानकारी दी गई होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड में दिए गए महत्वपूर्ण विवरण
एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी शामिल होगी:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
- रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश
यदि किसी भी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
परीक्षा के दिन जरूरी दिशा-निर्देश
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाएं।
- एक वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) जरूर रखें।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार की स्टडी मटेरियल साथ न ले जाएं।
PSSSB Group D Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- PSSSB Group D Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।