फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Digital Marketing: If you know this skill then you will get job in these 10 areas,how to make a career-safalta

Digital Marketing : जानते हैं डिजिटल स्किल तो इन 10 क्षेत्रों में मिलेगी जॉब, जानें इसके लिए क्या करना होगा

Wed, 17 May 2023 06:19 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 17 May 2023 06:19 PM IST
सार

डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर 2025 तक 75 हजार करोड़ के बाजार में बदल सकता है। इसलिए इस क्षेत्र में लाखों नौकरियां निकल रहीं हैं। अगर आप भी बेरोजगार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो डिजिटल मार्केटिंग में करिअर बनाना आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Digital Marketing: If you know this skill then you will get job in these 10 areas,how to make a career-safalta
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या हमारे मां - बाप ने 90 के दशक में ये सोचा होगा कि अगली पीढ़ी के लोग किराने का सामान, कपड़े, फर्नीचर, मूवी टिकट, रेल टिकट समेत सभी जरूरी सामान घर बैठे इंटरनेट के जरिए मंगा लिया करेंगे। नहीं ना, लेकिन बीते दो दशक में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलाव के कारण ये संभव हो गया है। अब लोग सोशल मीडिया के जरिए आने वाले ऑफर से ई कॉमर्स वेबसाइट्स पर जाकर, या सीधे ई कॉमर्स वेबसाइट खोलकर अपने जरूरत के सामान को ऑनलाइन मंगा रहे हैं। इंटरनेट और मोबाइल-कम्प्यूटर के जरिए की जाने वाली ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी को ही डिजिटल मार्केटिंग कहते हैं। इसके लिए कंपनियां आजकल सोशल मीडिया, मोबाइल, ईमेल, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन का इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि आजकल देश में तकरीबन 70-75 करोड़ लोगों के पास मोबाइल है। इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में भारत विश्व में दूसरे नंबर आता है। दरअसल भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल पूरे विश्व की 50 फीसद जनसंख्या के बराबर है। यही वजह है कि देश में डिजिटल मार्केटिंग उद्योग शीर्ष पर पहुंच गया है। 2021-22 में डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर 33.5 फीसद की रफ्तार से आगे बढ़ा है। 2025 तक इसके 75 हजार करोड़ के बाजार में बदलने की उम्मीद लगाई जा रही है। देश में कोरोना के बाद तेजी से हुए डिजिटलीकरण में 2020-21 में 18000 करोड़ का डिजिटल मार्केट तैयार हो गया था। इसीलिए आज के समय में लाखों लोग इस क्षेत्र में अपना करियर बना रहे हैं। युवाओं के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में बढ़ती रुचि के कारण ही देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने एक खास Digital Marketing Course शुरू किया है। इस कोर्स की मदद से अबतक हजारों युवा कम समय में आकर्षक पैकेज वाली नौकरी हासिल कर चुके हैं। 

विज्ञापन


ये भी सीखें 
सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम 
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग 
विज्ञापन

एडवांस डिजिटल मार्केटिंग 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोर्स के बाद यहां मिलेंगे जॉब के मौके 

  1. सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन- किसी वेबसाइट को गूगल के टॉप पेज पर रैंक करवाने के लिए जो प्रोसेस होती है उसे ही एसईओ कहा जाता है। 
  2. सर्च इंजन मार्केटिंग- जब हम सर्च इंजन से कोई पैड ट्रैफिक खरीदते हैं तो इसे ही एसईएम कहते हैं। इससे वेबसाइट गूगल पर एक निश्चित की वर्ड खरीद कर सर्च इंजन के टॉप पेज में पहले नंबर पर दिखती है। 
  3. सोशल मीडिया मार्केटिंग- अपने किसी उत्पाद को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट करना ही सोशल मीडिया मार्केटिंग कहलाती है। ये भी एक पैड डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए आप अपने उत्पादको टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो फॉर्मेट में प्रमोट कर सकते हैं। 
  4. ई-मेल मार्केटिंग- अपने प्रोडक्ट को ईमेल के जरिए लोगों तक पहुंचाना ईमेल मार्केटिंग कहलाती है। इसका इस्तेमाल कंपनियां ऑफर, डिस्काउंट, या इवेंट के मौके पर करतीं हैं।
  5. एफिलिएट मार्केटिंग-किसी अन्य कंपनी के उत्पाद को किसी भी माध्यम से जैसे ब्लॉग, वेबसाइट, सोशल मीडिया, यूट्यूब चैनल पर प्रमोट करने को एफिलिएट मार्केटिंग कहते हैं। इसके बदले कंपनी हमेंकमीशन देती है। 
  6. यूट्यूब मार्केटिंग-आज के समय में अधिकतर लोग कंटेंट पढ़ने के बजाय वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि यूट्यूब गूगल के बाद देश में सबसे बड़ा सर्च इंजन है। 
  7. एप मार्केटिंग- आजकल लगभग सबके पास एक फोन है जिसमें कोई न कोई एप तो इंस्टाल रहता ही है। एप ही एकमात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से आप लोगों के फोन में रह सकते हैं। बहुत सारीकंपनियां अपने बिजनेस को एप मार्केटिंग के जरिए एक नए मकाम पर ले जाती हैं। जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन 
  8. पे पर क्लिक- ये एक ऐसी तकनीकि है जिसकी मदद से जल्दी वेबसाइट पर आप ट्रैफिक ला सकते हैं और अपने उत्पाद के लिए कस्टमर ढूंढ़ सकते हैं। पीपीसी में हमें अपने एड के पर क्लिक के हिसाब सेपब्लिशर को पैसे देने पड़ते हैं। 
  9. कंटेंट मार्केटिंग-ये एक ऐसा मार्केटिंग टेक्नीक है जिसमें कंपनी को आकर्षक कंटेंट क्रिएट करना होता है ताकि वह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। इसके लिए ब्लॉग, इमेज, वीडियो, लैंडिंग पेज, इंफोग्रॉफिक, पॉडकॉस्ट आदि का इस्तेमाल किया जाता है।  
  10. ओआरएम- अपनी ऑनलाइन रेपुटेशन अच्छा बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जब आपकी ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट अच्छी होगी तभी लोग आपके ऊपर भरोसा कर पाएंगे। क्योंकि अगर ऑनलाइनबिजनेस में कोई निगेटिव प्रतिक्रिया आती है तो ग्राहक का भरोसा उस कंपनी से उठ जाता है। इसलिए कंपनी का ओआरएम अच्छा होना चाहिए तभी बिजनेस एक ब्रांड में बदलता है।

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर 

देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed