फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   change in labour law

अगर यह कानून पास हुआ तो कभी भी जा सकती है आपकी नौकरी

Mon, 04 May 2015 03:24 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
change in labour law

मजदूर संगठनों ने श्रम मंत्रालय के प्रस्तावित इंडस्ट्रियल रिलेशन बिल 2015 के प्रस्तावों के खिलाफ बांहें चढ़ा ली हैं। भाजपा का मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) भी विरोध करने वालों की कतार में खड़ा है।

विज्ञापन


मंत्रालय का प्रस्ताव मान लिया गया तो तीन सौ कर्मचारियों तक की कंपनियों को छंटनी के लिए सरकार की अनुमति नहीं लेनी होगी। श्रम मंत्रालय ने औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947, ट्रेड यूनियन अधिनियम 1926 और औद्योगिक नियोजन अधिनियम 1946 को मिलाकर ड्राफ्ट तैयार किया है। मजदूर संगठनों में इसके कई प्रावधानों को लेकर नाराजगी है। बीएमएस के जोनल सांगठनिक सचिव पवन कुमार ने बताया कि अभी जिन कंपनियों में सौ या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां छंटनी के पहले सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


इस कानून को खत्म करने का प्रस्ताव है। इसी तरह नए कानून के बाद मजदूर संगठन बनाना और कठिन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन के अध्यक्ष बीएन राय छह मई को होने वाली त्रिकोणीय वार्ता में शामिल होंगे। संगठन सरकार के प्रस्ताव के विरोध में एकजुट है। अखिल भारतीय कांग्रेस मजदूर संगठन के सचिव डीएल सचदेव का सुझाव है कि सरकार को बिल के अध्ययन के लिए कर्मचारियों, नियोक्ता के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की एक समिति बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन हो जाएगा ट्रेड यूनियन बनाना

change in labour law

अभी यूनियन के पंजीकरण के लिए केवल सात सदस्यों की जरूरत पड़ती है। वहीं ड्राफ्ट में प्रस्ताव है कि यूनियन के पंजीकरण के लिए कम से कम 10 फीसदी कर्मचारी होने चाहिए।

जहां 10 फीसदी सात से कम हो वहां कम से कम सात कर्मचारियों का होना जरूरी है। इसी तरह यदि 10 प्रतिशत का आंकड़ा सौ से ऊपर जा रहा हो तो संगठन के पंजीकरण के लिए सौ कर्मचारी पर्याप्त हैं।

यदि यह प्रस्ताव मान लिया गया तो ट्रेड यूनियन बनाना बेहद कठिन हो जाएगा। हिंद मजदूर सभा के सचिव एडी नागपाल ने बताया कि राजस्थान सरकार ने भी इस तरह के कानून वाला बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा था।

तब श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विश्वास दिलाया था कि ऐसा नहीं होगा पर अब वे केंद्रीय कानून में संशोधन करना चाहते हैं, जिसका असर पूरे देश पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed