फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Open Your Mind to Transform Yourself: Start from Within for Strong, Sustainable Change

Tips: खुद में बदलाव लाने के लिए सोच को थोड़ा खोलना जरूरी, अपना नजरिया नए सिरे से तलाशें

Sat, 29 Nov 2025 07:31 AM IST
आकाश कुमार एबिगेल पैरिश, लेक्चरर, शेफील्ड विश्वविद्यालय
एबिगेल पैरिश, लेक्चरर, शेफील्ड विश्वविद्यालय Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 07:31 AM IST
सार

आप पहले अपनी सोच को थोड़ा खोलें और अपना नजरिया नए सिरे से तलाशें। इससे जब अंदरूनी स्पष्टता आ जाती है, तब बाहर लिया गया आपका हर कदम ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बन जाता है।
 

विज्ञापन
Open Your Mind to Transform Yourself: Start from Within for Strong, Sustainable Change
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जीवन में हम सब किसी न किसी मोड़ पर बदलाव चाहते हैं। कभी कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए, कभी एक नई शुरुआत करने के लिए, तो कभी अपने अंदर की ताकत व आत्मविश्वास को जगाने के लिए। अक्सर हम बदलाव की शुरुआत बाहर से करते हैं जैसे नई नौकरी ढूंढना और नए लोगों से जुड़ना।

विज्ञापन


ये कदम मदद तो करते हैं, पर लंबे समय तक साथ तभी देते हैं, जब आप भीतर से तैयार हो। इसलिए बेहतर है कि आप पहले अपनी सोच को थोड़ा खोलें और अपना नजरिया नए सिरे से तलाशें। इससे जब अंदरूनी स्पष्टता आ जाती है, तब बाहर लिया गया आपका हर कदम ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बन जाता है।

विज्ञापन

सही वजह तलाशें

जीवन में टिकाऊ बदलाव वही होता है, जिसकी शुरुआत भीतर से होती है। अक्सर लोग किसी के दबाव में और तुलना की भावना से आगे कदम उठा तो लेते हैं, लेकिन ऐसी प्रेरणाएं जल्दी कमजोर पड़ जाती हैं। इसलिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आप यह बदलाव अपने लिए क्यों चाहते हैं? क्या यह आपके मूल्यों से मेल खाता है और क्या यह आपके जीवन को सचमुच बेहतर बना सकता है?

जब आपकी बदलाव की वजह सच में आपकी अपनी होती है, जिसमें न किसी का दबाव, न तुलना, न दिखावा होता है, तो यही एहसास आपको फिर आगे बढ़ने की ताकत देता है।

लक्ष्य पर नजर रखें

बदलाव की दूसरी महत्वपूर्ण कड़ी है स्पष्ट और अर्थपूर्ण लक्ष्य। ऐसा लक्ष्य, जो भीतर से प्रेरित करे और जिसमें दिल व दिमाग दोनों की सहमति हो। जब लक्ष्य वास्तव में आपका अपना होता है, तो उसे हासिल करने का सफर मुश्किल होने के बावजूद सही लगता है।

इसके विपरीत, दबाव में तय किए गए लक्ष्य बोझ जैसे लगते हैं और धीरे-धीरे आपकी प्रेरणा कम होने लगती है। इसलिए अपने लक्ष्य को हर पहलू से समझें और आप इसे क्यों चाहते हैं, इससे आपको क्या लाभ होगा और यह आपके भविष्य को कैसे बेहतर बना सकता है।

विज्ञापन

पहला कदम अहम

जीवन में बदलाव की सबसे चुनौतीपूर्ण बात पहला कदम उठाना है। कई लोग इसलिए रुक जाते हैं, क्योंकि उन्हें यह नहीं पता होता कि शुरुआत कहां से करें, लेकिन शुरुआत का उत्तम होना जरूरी नहीं। किसी भी बिंदु से शुरू करें, लेकिन शुरू करना जरूरी होता है। टालमटोल छोड़कर छोटे-छोटे कदम उठाएं, क्योंकि काम करने से ही प्रेरणा जन्म लेती है और वही प्रेरणा आगे बढ़ने का आधार बनती है।

साथ ही, खुद से यह पूछना भी जरूरी है कि आप यह बदलाव क्यों चाहते हैं? यही सवाल आपके मूल्यों, आपकी असली जरूरतों और उस जीवन की दिशा दिखाता है, जिसकी आप कल्पना करते हैं।

-द कन्वर्सेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed