{"_id":"5db451ab8ebc3e93d0286b7e","slug":"odisha-government-started-process-of-recruiting-lecturers-on-3400-vacant-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"3400 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, युवा शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका ","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
3400 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, युवा शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका
Sat, 26 Oct 2019 07:31 PM IST
Mohit Mudgal
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित विषयों में अनुसंधान क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिबध है। पटनायक ने 833 चयनित उम्मीदवारों में से 299 लेक्चररों को नियुक्ति आदेश पत्र दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के सामाजिक-आर्थिक मूल्य को प्रतिबद्ध और समर्पित शिक्षक महसूस कर सकते है। ओडिशा सरकार ने राज्य में लेक्चरर के 3400 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
पटनायक ने कहा कि हम युवा शिक्षकों के लिए अनुसंधान कोष के साथ विश्वविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित कर रहे हैं। हमारा ध्यान उन विषयों में अनुसंधान क्षमता को मजबूत करने पर है,जो ओडिशा के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए प्रासंगिक हैं। हमारी सरकार राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन