फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NIACL Assistant Recruitment 2024 know how to apply at newindia.co.in

NIACL Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Tue, 30 Jan 2024 04:15 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 30 Jan 2024 04:15 PM IST
सार

NIACL Assistant Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने सहायक, प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NIACL Assistant Recruitment 2024 know how to apply at newindia.co.in
नौकरी

विस्तार

NIACL Assistant Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने सहायक, प्रशासनिक अधिकारी (एओ) सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co पर जाकर इन रिक्तियों के लिए 01 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

NIACL Recruitment आयुसीमा

एनआईएसीएल सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) सहायक 2024 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

NIACL Recruitment आवेदन शुल्क

एनआईएसीएल सहायक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के अलावा अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सूचना शुल्क सहित 850 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 100 रुपये का केवल सूचना शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

NIACL Recruitment 2024 शैक्षणिक योग्यता

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उसके समकक्ष से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ, उन्हें उस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की भाषा का ज्ञान होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed