फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NCERT Group A, B & C Recruitment 2025 notification out at ncert.nic.in; Apply from 27 Dec for 173 posts

NCERT Recruitment 2025: 10वीं-12वीं पास से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट तक के लिए शानदार भर्ती; 78,800 तक मिलेगी सैलरी

Wed, 24 Dec 2025 08:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 24 Dec 2025 08:26 PM IST
सार

NCERT Recruitment 2025 Notification: एनसीईआरटी ने ग्रुप ए, बी और सी के नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी। इस भर्ती में 10वीं-12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
NCERT Group A, B & C Recruitment 2025 notification out at ncert.nic.in; Apply from 27 Dec for 173 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NCERT Group A, B & C Recruitment 2025: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 दिसंबर, 2025 सुबह 9 बजे से आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी, 2025 रात्रि 11.55 बजे समाप्त होगी।

विज्ञापन


दरअसल, एनसीईआरटी ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर 2025 को शॉर्ट नोटिस जारी किया था। हालांकि, अब एनसीईआरटी ने इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें आवश्यक पात्रता मानदंड समेत सभी जरूरी जानकारी शामिल है।

विज्ञापन

NCERT Non-Teaching Vacancy Details: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के माध्यम से लेवल-2 से 12 तक के पदों पर कुल 173 रिक्तियों को भरा जाएगा, जो इस प्रकार हैं-
 

ग्रुप पदों की संख्या
ग्रुप ए 9
ग्रुप बी 26
ग्रुप सी 138
कुल पद 173 पद

एनसीईआरटी भर्ती में कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजएशन कर चुके उम्मीदवारों से लेकर पोस्टग्रेजट्स तक एनसीईआरटी नॉन-टीचिंद पदों पर आवेदन कर सकते हैं। पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिस अवश्य देखें।

विज्ञापन

कैसे मिलेगी एनसीईआरटी में नौकरी?

एनसीईआरटी शिक्षा मंत्रालय के तहत एक ऑटोनॉमस ऑर्गनाइजशन है, जिसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है। भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद जहां भी जरूरी होगा स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू होंगे।

एनसीईआरटी की भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

विभाग का नाम नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT)
पद का नाम नॉन-टीचिंग (लेवल-2,-5, 6-8, 10-12)
आवेदन की शुरुआत 27 दिसंबर 2025 सुबह 9 बजे
आवेदन की लास्ट डेट 16 जनवरी 2026 रात्रि 11.55 बजे
कुल रिक्तियां 173
योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइट ncert.org.in
आधिकारिक नोटिस यहां क्लिक कर देखें...

एनसीईआरटी की नौकरी में कितनी सैलरी मिलेगी?

सैलरी स्ट्रक्चर पद के आधार पर लेवल 2 से लेवल 12 तक अलग-अलग पे लेवल में बंटा हुआ है। लेवल 2 की बेसिक सैलरी 19,900 रुपये है, वहीं लेवल-12 की बेसिक सैलरी 78,800 तक है। बेसिक सैलरी के अलावा, चुने गए उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), और परिवहन भत्ता (TA) जैसे अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकेंगे:

  • सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in को ओपन करें।
  • होम पेज पर मौजूद भर्ती/वैकेंसी सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन संख्या 01/2025 (नॉन-एकेडमिक) से जुड़ा NCERT Non-Teaching Online Apply लिंक खोजें और उस पर जाएं।
  • नए अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन करके यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव सही-सही दर्ज करें।
  • निर्धारित साइज और फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क देय है, तो ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान पूरा करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed