फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Hirect Study Bengaluru remains in the top position with the highest number of jobs and employment

Hirect Study में दावा : नौकरियां और रोजगार देने के मामले में बेंगलुरु शीर्ष पर बरकरार, दिल्ली और मुंबई पीछे

Tue, 17 May 2022 06:23 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 17 May 2022 06:23 PM IST
सार

हायरिंग प्लेटफॉर्म हायरेक्ट (Hirect) के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि बेंगलुरु 17.6 फीसदी अनुपात के साथ सबसे अधिक नौकरियों और रोजगार के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
Hirect Study Bengaluru remains in the top position with the highest number of jobs and employment
jobs

विस्तार

Hirect Study : हायरिंग प्लेटफॉर्म हायरेक्ट (Hirect) के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि बेंगलुरु 17.6 फीसदी अनुपात के साथ सबसे अधिक नौकरियों और रोजगार के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के बाद सूची दिल्ली और मुंबई क्रमश: दूसरे एवं तीसरे पायदान पर हैं। 

विज्ञापन

हायरेक्ट की स्टडी रिपोर्ट में जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने 11.5 फीसदी औसत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है तो वहीं 10.4 फीसदी औसत के साथ मायानगरी मुंबई तीसरे स्थान पर रही है। जबकि उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी और देश का अपैरल हब माने जाने वाले नोएडा को महज छह फीसदी औसत के साथ सूची में जगह दी गई है। 

विज्ञापन

सेल्स एंड बिजनेस डेवलेपमेंट सेक्टर में सर्वाधिक 26.9 फीसदी रोजगार

हायरेक्ट की यह अपनी तरह की पहली स्टडी रिपोर्ट है। रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यू नॉर्मल के दौर के बाद आने वाले समय में भारत को जॉब मार्केट किस तरह से बदलने जा रहा है और कैंडिडेट ड्रिवन मार्केट में सक्सेज सर्वाइवल चांस क्या हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेल्स एंड बिजनेस डेवलेपमेंट सेक्टर में सर्वाधिक 26.9 फीसदी रोजगार मिल रहा है।
 

IT/ ITES इंडस्ट्री में पिछले वर्ष की तुलना में नौकरियों की वृद्धि

इसके बाद आईटी और आईटीईएस सेवाओं से जुड़ा क्षेत्र 20.6 फीसदी औसत अनुपात के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि खरीद और बिक्री क्षेत्र 0.3 फीसदी औसत के साथ साल का सबसे कम रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों में से एक रहा है। हालांकि, IT/ITES इंडस्ट्री में पिछले वर्ष की तुलना में नौकरियों की वृद्धि दर्ज की गईं हैं। ऐसा भारतीय कंपनियों में तेजी से बढ़ते डिजिटलाइजेशन के प्रभाव के कारण भी हो सकता है। भारतीय आईटी सॉफ्टवेयर सेक्टर में भर्ती गतिविधियां साल दर साल 163 फीसदी बढ़ रही हैं। 
 

विज्ञापन

आईटी इंजीनियरों को सर्वाधिक वेतन

शीर्ष 20 फीसदी सर्वाधिक वेतन वाली नौकरियों में आईटी इंजीनियरों की है। जिन्हें पांच-10 वर्षों के अनुभव के साथ 54.2 फीसदी औसत के साथ शीर्ष भुगतान वाली नौकरियों में रखा गया है। इसके बाद से सेल्स एंड बिजनेस डेवलेपमेंट सेक्टर हैं। जहां आईटी सेक्टर की तरह ही समान अनुभव श्रेणी के साथ 20.4 फीसदी तक की वेतन बढ़ोतरी देखी गई है। मोटे तौर पर देखें तो आईटी सेक्टर में पांच से 10 साल के अनुभव के बाद सेल्स एंड बिजनेस डेवलेपमेंट सेक्टर के मुकाबले 63 फीसदी तक की वेतन बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed