फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Youth will get opportunities for education and employment in Britain, applications invited for these age group

Jobs Opportunities: युवाओं को ब्रिटेन में शिक्षा-रोजगार का मिलेगा अवसर, इन आयु वर्ग के लिए आवेदन आमंत्रित

Wed, 12 Feb 2025 08:35 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 12 Feb 2025 08:35 AM IST
सार

Jobs Opportunities: ब्रिटिश उच्चायोग ने यहां एक बयान में कहा कि 18 से 30 साल के भारतीय नागरिकों को इसके लिए आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत 3000 आवेदकों को ब्रिटेन जाने का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन
Youth will get opportunities for education and employment in Britain, applications invited for these age group
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Jobs Opportunities: ब्रिटेन में भारतीय युवाओं को पढ़ाई, रोजगार और रहने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना (वाईपीएस) में अगले हफ्ते से इसके लिए आवेदन की शुरुआत होगी। आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी को समाप्त होगी।

विज्ञापन


ब्रिटिश उच्चायोग ने यहां एक बयान में कहा कि 18 से 30 साल के भारतीय नागरिकों को इसके लिए gov.uk पर आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत 3000 आवेदकों को ब्रिटेन जाने का अवसर मिलेगा। बयान में कहा गया है कि आवेदकों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी और इस योजना में सफल आवेदकों का चयन क्रमरहित (रैंडम) किया जाएगा।

विज्ञापन

बयान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि ब्रिटेन की यात्रा करने की तारीख को आवेदकों की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उनकी शैक्षिक योग्यता ब्रिटेन की स्नातक डिग्री के बराबर या उससे ऊपर होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने से पहले सभी आवेदकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वे सभी जरूरी योग्यता को पूरा कर रहे हों।

2023 में लागू हुई थी योजना

इस योजना की शुरुआत फरवरी 2023 में हुई थी। ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना दोनों देशों के युवाओं के लिए परस्पर आदान-प्रदान से संबंधित है। इसके तहत दोनों देशों के 18 से 30 वर्ष के युवा दो वर्षों तक एक दूसरे देश में रहने, अध्ययन और काम करने के लिए आ-जा सकते हैं। योजना के लिए चुने गए आवेदकों को ईमेल के जरिये दो हफ्तों में सूचित किया जाएगा और उसके बाद वह वीजा के लिए आवेदन दे सकते हैं और संबंधित वीजा शुल्क जमा करा सकते हैं। 2023 में इस योजना के तहत 2100 से ज्यादा भारतीयों को वीजा जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed