फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Will the system of normalization be applicable in this recruitment-safalta

Delhi Police Constable 2022: क्या इस भर्ती में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था, जानें सितंबर में होने वाली परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम

Sat, 25 Jun 2022 07:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 25 Jun 2022 07:32 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 835 पदों पर निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 16 जून तक आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जा सकती है।
 

विज्ञापन
Will the system of normalization be applicable in this recruitment-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।SSC ने इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा सितंबर में आयोजित करने का ऐलान किया है लेकिन इसके लिए तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। 835 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिये हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

सितंबर में होने वाली परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है और इसकी पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) सितंबर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बातका ध्यान रखना चाहिए की इसमें कुछ खास नियम भी लागू होंगें। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस परीक्षा में लागू होंगे होने वाली नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था SSC कीअन्य भर्तियों से काफी अलग होगी और इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का उस प्रश्न का 0.50 प्रतिशत मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना केमुताबिक इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। 

विज्ञापन

किस पैटर्न पर आयोजित होगी CBT :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा और यह परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जा सकती है। 100 अंको की इस परीक्षामें अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 25 अंक के 25 प्रश्न, इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न और कंप्यूटर फंडामेंट्स, एमएस एक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समयमिलेगा। CBT में प्रश्नों के गलत जवाब देने पर अभ्यर्थियों के मार्क्स भी काटे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed