फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   will the candidates to appear in this exam get free tickets for travel-safalta

UPSC NDA 2022: आवेदन करने का है आखिरी मौका, क्या इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए मिलेगा फ्री टिकट, जानें यहाँ

Fri, 03 Jun 2022 11:21 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे हैं। इस प्रवेश परीक्षा में 12वीं पास/अपियरिंग अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
will the candidates to appear in this exam get free tickets for travel-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

देश के युवाओं के लिए भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनने का सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए 12वीं पास या 12वीं कर रहे अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। UPSC ने NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 मई 2022 से की थी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। साल में दो बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिऐ अभ्यर्थियों का चयन NDA और NA के लिए किया जाता है और फिर उन्हें इन संस्थानों में कुछ सालों की पढ़ाई और ट्रेनिंग देने के बाद भारतीय सैन्यबलों में अफसरों के पद पर कमीशन दिया जाता है। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस परीक्षा से जुडी सारी जानकारियां देख सकते हैं और वहीं सेइसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA FREE Ebooks PDF: Download Now की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
NDA सिलेबस  
NDA सैलरी  
NDA एलिजिबिलिटी 

क्या इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए मिलेगा फ्री टिकट :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ये जान लेना चाहिए कि उन्हें यात्रा के लिए फ्री टिकट तो दिया जाएगा। लेकिन इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जाता है जो लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेने जा रहेहैं। SSB इंटरव्यू में भी परमानेंट और शार्ट सर्विस कमीशन के लिए एक एक बार ही यात्रा भत्ता दिया जाता है और अगर कोई अभ्यर्थी एक ही तरह के कमीशन के लिए दूसरी बार SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो वे यात्रा भत्ता पाने के हकदार नहीं होंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब और किस पैटर्न पर होगी लिखित परीक्षा :

UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जा सकता है। NDA की लिखित परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है जिसमें से 300 अंक मैथ्स के और 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंकों का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का और जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed