हर ग़ज़ल मे, मैं दर्द गुनगुनाना चाहता हूँ।
यू ही तुम्हें मैं हाले दिल सुनाना चाहता हूँ।।
जाने कहां भटकते हो मेरे आवारा ख़्यालों।
आओ पास मैं फिर ग़ज़ल बनाना चाहता हूँ।।
कहीं आसुओं से दर्द छलक न जाये मेरे।
मैं आज फिर जी भर मुस्कुराना चाहता हूँ।।
मुझे सारा मयखाना पिला दे साकी तू ।
हाँ आज मैं फिर जन्नत जाना चाहता हूँ।।
ग़र आजाये वो महफिल मे बेपर्दा आज।
उस नूर को फिर आँखों मे बसाना चाहता हूँ।।
सजदा करूँ मैं भी उसके कदमों मे गुमनाम।
काफ़िर मैं उस हसीन को खुदा बनाना चाहता हूँ।।
- बृज मोहन सिंह बिष्ट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X