फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Which special rules will be applicable in the main examination of Lekhpal recruitment-safalta

UP Lekhpal Exam 2022: लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम और इसमें किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न, जानें यहाँ

Wed, 27 Apr 2022 12:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 27 Apr 2022 12:13 PM IST
सार

लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया जा सकता है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Which special rules will be applicable in the main examination of Lekhpal recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। आयोग ने 21 अप्रैल 2022 को अपना एग्जाम कैलेंडर जारी किया है और इसके मुताबिक लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया जाएगा। 8,085 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे। अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की इस बचे हुए समय में बेहतर तैयारी के लिए आप फ्री UP Lekhpal-Hindi Online Classes 2022 की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसमें लागू होंगे कौन से विशेष नियम :

लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए 19 जून को होने वाली लिखित परीक्षा में कुछ विशेष नियम भी लागू किये जायेंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंगकी व्यवस्था लागू की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही कुछ विशेष परिस्थितियों में इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट मेंआयोजित की जाती है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

विज्ञापन

किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न :

इस परीक्षा के हिंदी सेक्शन में अभ्यर्थियों से समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांश, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संसोधन,लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित, अनेकार्थी शब्द जैसे टॉपिक्स से और सामान्य ज्ञान सेक्शन में सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्वकी सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या जैसे टॉपिक्स सेप्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि ग्राम समाज एवं विकास सेक्शन में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं एवं प्रबन्धन,ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था तथा केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से सम्बन्धित योजनाएं जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, मैथ्स सेक्शन में अभ्यर्थियों से अंकगणित एवं सांख्यकी,बीजगणित और रेखागणित के विभिन्न टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed