फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When will the admit card be issued-safalta

NDA Exam 2022: कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड और लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा पास

Tue, 02 Aug 2022 05:54 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 02 Aug 2022 05:54 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए NDA/NA के लिए कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
 

विज्ञापन
When will the admit card be issued-safalta
UPSC NDA NA 2 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी।दरअसल इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे गए थे और अब इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाना है। NDA/NA II 2022 के जरिये कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इनमें से 351 पुरुष और 19 महिला अभ्यर्थियों का चयन NDA के लिए तथा 30 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन NA के लिए किया जाना है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA(2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब तक होगा जारी :

NDA/NA में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा उसके बाद SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि चार सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा मेंशामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजरबनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा में कितनों को किया जा सकता है पास :

NDA/NA II 2022 के जरिये कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। अभी तक इस बात की जानकारी तो नहीं दी गई है कि लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके आयोग इन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुलाएगी। लेकिन 400 पदों के लिए ही आयोजित की गई NDA/NA I 2022 में8243 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार भी लिखित परीक्षा में 8000 से 8300 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर इन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed