SSC GD Exams 2021: कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम कब तक हो सकता है जारी और नौकरी मिलने में लग सकता है कितना समय
GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई 2021 से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। 25,271 पदों पर होने वाली भर्ती में BSF के 7545, CISF के 8464, SSBके 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पद शामिल हैं। वहीं,अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इस परीक्षा के परिणाम जनवरी के आखिर तक या फरवरी महीने में जारी कर सकती है। गौरतलब है की आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की परीक्षा के कुछ दिनों के बाद ही जारी कर दी थी और इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की इसके परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, SSC ने इस परीक्षा के परिणाम जारी करने के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
नौकरी मिलने में लग सकता है कितना समय :
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मन में हमेशा यह सवाल आता है की उन्हें नौकरी मिलने में कितना समय लगेगा। SSCद्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में अंतिम रूप से चयनित होकर नौकरी पाने में अभ्यर्थियों को थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल आयोग द्वारा इससे पहले GD कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में निकाली गई थी और इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2018 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, PET, PST तथा मेडिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट जनवरी 2021में जारी किया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की आयोग वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया को भी लगभग 2 साल में पूरी कर सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप UP लेखपाल, UPTET/CTET या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।