फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   When the canceled UPTET will be held-safalta

UPTET 2021: रद्द हुए UPTET का कब होगा आयोजन और शिक्षक भर्ती पर क्या होगा असर, जान लीजिए ये जरूरी सूचना

Thu, 02 Dec 2021 02:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 02 Dec 2021 02:17 PM IST
सार

28 नवंबर को आयोजित होने वाले UPTET को पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
 

विज्ञापन
When the canceled UPTET will be held-safalta
UP TET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का पेपर लीक हो जाने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली UPTET 2021 में शामिल होने के लिए 21 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इसके रद्द हो जाने के बाद ये अभ्यर्थी काफी मायूस हैं। गौरतलब है कि इस इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी UPTET या अन्य किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है,तो इनके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UPTET Courses & E-Book- Download Now की सहायता ले सकते है।

विज्ञापन

अब कब होगा UPTET का आयोजन :

पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के रद्द होने के बाद अभ्यर्थी अब जल्द से जल्द इस परीक्षा के पुनःआयोजन की मांग कर रहे हैं। वहीं,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEBइस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान एक सप्ताह के भीतर किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

शिक्षक बहाली पर क्या होगा असर :

UPTETका आयोजन रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों को सबसे अधिक इस बात की चिंता सता रही है कि राज्य में होने वाली शिक्षकों की बहाली पर इसका क्या असर होगा। गौरतलब है कि राज्य में शिक्षकों के पचास हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है और यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार के UPTETमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।  UPTET 2021 के रद्द होने के बाद यह संभव है कि राज्य में शिक्षकों की बहाली में भी थोड़ा विलंब हो। हालांकि,इस बार संबंध में पूरी जानकारी अब शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप CTET, UPTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप


डउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed