{"_id":"62235bc0ecc9fd670118e82a","slug":"what-kind-of-questions-will-be-asked-in-this-recruitment-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRB Group D Exam 2022: जल्द ही होगी परीक्षा, इस भर्ती में पूछे जाएंगे किस तरह के प्रश्न और कैसे हो सकते हैं इसमें पास","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB Group D Exam 2022: जल्द ही होगी परीक्षा, इस भर्ती में पूछे जाएंगे किस तरह के प्रश्न और कैसे हो सकते हैं इसमें पास
Sat, 05 Mar 2022 06:16 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Sat, 05 Mar 2022 06:16 PM IST
सार
ग्रुप D भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तरीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। 2019 की शुरुआत में ही निकली इस भर्ती के लिए कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं होसकी है।
विज्ञापन
RRB
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई कमिटी द्वारा चार मार्च कोरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सुझाव सौंपे जाने के बाद जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। 2019 की शुरुआत में ही निकली इस भर्ती के लिए कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से अभी तकपरीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रिक्तियों तथा अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से यह भर्ती दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समयमें खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
1. काला क्रांति किसके उत्पादन से संबंधित है?
उत्तर : पेट्रोलियम
2. सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट और माउंट एल्ब्रस (यूरोप का सर्वोच्च शिखर) पर विजय प्राप्त करने वाली भारतीय लड़की कौन है?
उत्तर : मलावाथ पूर्णा
3. जब तार की लंबाई दोगुनी की जाती है तो ऐमीटर की रीडिंग कितनी कम हो जाती है?
उत्तर : आधी
4. बांध में संग्रहीत पानी में कौन सी ऊर्जा होती है?
उत्तर : स्थितिज ऊर्जा
5. भारत में सबसे पहले हेलीकाप्टर टैक्सी सेवा किस शहर में शुरू हुई थी?
उत्तर : बेंगलुरु
6. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 8 मार्च
7. जिंक सल्फेट के मिश्रण में कॉपर धातु को डुबोया जाता है, तो क्या होता है?
उत्तर : कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है
8. अली कुली सलीम और अबू तालिब कलीम किसके शासनकाल के दौरान महत्वपूर्ण कवि थे?
उत्तर : शाहजहाँ
9. पेटीएम के संस्थापक का क्या नाम है?
उत्तर : विजय शेखर शर्मा
10. कौन सी भारतीय फिल्म, हरियाणा की फोगाट बहनों के जीवन पर आधारित है ?
उत्तर : दंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछे जाएंगे किस तरह के प्रश्न :
इस भर्ती में अभ्यर्थियों से 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए ग्रुप D की पिछली भर्तियों में पूछे गए कुछ प्रश्न आगे दिए गए हैं :
विज्ञापन
1. काला क्रांति किसके उत्पादन से संबंधित है?
उत्तर : पेट्रोलियम
2. सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट और माउंट एल्ब्रस (यूरोप का सर्वोच्च शिखर) पर विजय प्राप्त करने वाली भारतीय लड़की कौन है?
उत्तर : मलावाथ पूर्णा
3. जब तार की लंबाई दोगुनी की जाती है तो ऐमीटर की रीडिंग कितनी कम हो जाती है?
उत्तर : आधी
4. बांध में संग्रहीत पानी में कौन सी ऊर्जा होती है?
उत्तर : स्थितिज ऊर्जा
5. भारत में सबसे पहले हेलीकाप्टर टैक्सी सेवा किस शहर में शुरू हुई थी?
उत्तर : बेंगलुरु
6. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 8 मार्च
7. जिंक सल्फेट के मिश्रण में कॉपर धातु को डुबोया जाता है, तो क्या होता है?
उत्तर : कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है
8. अली कुली सलीम और अबू तालिब कलीम किसके शासनकाल के दौरान महत्वपूर्ण कवि थे?
उत्तर : शाहजहाँ
9. पेटीएम के संस्थापक का क्या नाम है?
उत्तर : विजय शेखर शर्मा
10. कौन सी भारतीय फिल्म, हरियाणा की फोगाट बहनों के जीवन पर आधारित है ?
उत्तर : दंगल
ऐसे करें बेहतर तैयारी :
अगर रेलवे चार मार्च को ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान करती है तो भी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम एक से दो महीने का समय मिलेगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने समय का बेहतरउपयोग करते हुए अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं। अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी के लिए बनाए गए नोट्स से फिर एक बार पूरे सिलेबस का रिवीजन कर लेना चाहिए और इसमें शामिल होने से पहले मॉक टेस्ट्सऔर पिछले साल के पेपर के जरिए अभ्यास जरूर करना चाहिए। साथ ही परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि अभ्यर्थी अत्यधिक तनाव ना लें और शांत मन से पढ़ाई करें।
विज्ञापन