CBSE Term-II Exam 2022: सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी टर्म-II एग्जाम के रिजल्ट को लेकर किस तरह की कर रहे हैं मांग, यहाँ पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं के टर्म-II परीक्षा की समयसारणी जारी कर दी है। स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम-टेबल देख सकते हैं। 26 अप्रैल से इन परीक्षाओं की शुरुआत हो जाएगी।
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के दसवीं और बारहवीं के बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 26 अप्रैल से होने जा रही है। सीबीएसई ने इसकी समयसारणी पहले ही जारी कर दी है जिसे विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएसईने हाल ही में टर्म-1 व टर्म -2 के रिजल्ट के वेटेज के संबंध में बोर्ड ने संकेत दिया है जिसके मुताबिक, दोनों टर्म्स की परीक्षा का वेटेज बराबर रखा जासकता है। हालांकि इस फैसले पर अभी अंतिम मोहर नहीं लगाई गई है। संभावना है कि टर्म -I और टर्म-II के फाइनल रिजल्ट में 50:50 का वेटेज करदिया जाए। जबकि सीबीएसई स्टूडेंट्स इन दोनों चरण की परीक्षाओं के लिए 30:70 वेटेज देने की मांग है। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर केएग्जाम की अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा विद्यार्थी घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से लाइव क्लासेस के माध्यम से अपनी अंतिम दौर की तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए छात्रोंको तुरंत दिए गए safalta classes-Join Now के लिंक पर जाकर सफलता क्लास ज्वॉइन करना होगा।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
परीक्षा से पहले अधिक तनाव न लें।
एक्सपर्ट या खुद के नोट्स से करें अभ्यास।
अधिक से अधिक माॅडल पेपर साल्व कर लें।
अभ्यास के दौरान आने वाले डाउट्स भी तुरंत क्लियर रहें।
अपने बोर्ड एग्जाम की फ्री में करें पक्की तैयारी
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंगक्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर safalta app डाउनलोड कर लेना चाहिए।