SSC CHSL Recruitment 2021-22: CHSL भर्ती में कटऑफ स्कोर और रिक्तियों की संख्या का क्या है गणित, जानें यहाँ
कर्मचारी चयन आयोग ने CHSL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात मार्च तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए सात मार्च 2022तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय इस भर्ती के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय विभागों तथा मंत्रालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
कितना जाता है कटऑफ :
SSC द्वारा इससे पहले आयोजित की गई CHSL भर्ती 2020 के लिए टियर 1 की परीक्षा 12 अप्रैल 2021 से 19 अप्रैल 2021 और चार अगस्त 2021 से 12 अगस्त 2021के बीच आयोजित की गई थी। आयोग ने इस परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 27 अक्टूबर 2021 को जारी किया था। CHSL भर्ती 2020 के टियर 1की परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 141.88 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 114.16 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 108.88मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 139.46 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 117.59 मार्क्स गया था।
क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :
पिछले कुछ सालों की CHSL भर्तियो में सीटों की संख्या का ट्रेंड देखने पर यह पता चलता है कि इसमें साल दर साल रिक्तियों की संख्या में कमी आ रही है। दरअसल SSCद्वारा इससे पहले निकाली गई CHSL भर्ती 2020 में रिक्तियों की संख्या 4626 थी। जबकि, आयोग द्वारा 2019 में निकाले गए CHSL भर्ती के जरिए कुल 4893पदों पर भर्तियां की गई थी और 2018 में निकाले गए CHSL भर्ती के जरिए 5649 पदों पर भर्ती की गई थी। वर्तमान CHSLभर्ती में रिक्तियों की संख्या आयोग पहले चरण की परीक्षा के बाद जारी कर सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSCकी विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।