Internship Scheme: मल्टीनेशनल कंपनियों ने इन सेक्टर्स के लिए निकाली 13000 वैकेंसी,अप्लाई से पहले रखें ये ध्यान
PM Internship Scheme: 8 अक्तूबर तक पीएम इंटर्नशिप स्कीम में 13 हजार से ज्यादा वैकेंसी आई हैं। पीएम इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण करने के लिए पोर्टल फिलहाल युवाओं के लिए नहीं, बल्कि पार्टनर कंपनियों के लिए खोला गया है। योजना से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Internship Scheme: युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के मकसद से शुरू की जाने वाली प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme) के पायलट फेज की शुरुआत हो गई है। 3 अक्तूबर को पोर्टल खुलने के बाद कंपनियों ने वैकेंसी अपलोड करना शुरू कर दिया है। 8 अक्तूबर तक पीएम इंटर्नशिप स्कीम में 13 हजार से ज्यादा वैकेंसी आई हैं। इसमें सबसे ज्यादा वैकेंसी जुबिलेंट फूडवर्क्स, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और टेक महिंद्रा ने डाली है।
जानकारी के अनुसार, पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत ज्यादातर वैकेंसी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर, ऑयल गैस एंड एनर्जी, एफएमसीजी, मैन्युफैक्चरिंग और ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में हैं। अभी 30 राज्यों के 79 जिलों में इंटर्नशिप के लिए वैकेंसी डाली गई हैं। पीएम इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण करने के लिए पोर्टल युवाओं के लिए नहीं, बल्कि पार्टनर कंपनियों के लिए खोला गया है।
जो उम्मीदवार किसी कंपनी की पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, वे प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in - के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये सभी वैकेंसी 12 अक्तूबर को पोर्टल के औपचारिक लॉन्च के बाद pminternship.mca.gov.in. पर उपलब्ध होंगी। पीएम इंटर्नशिप स्कीम की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 11 6090 जारी किया गया है।
कुछ है ऐसा पीएम इंटर्नशिप योजना का शेड्यूल
टॉप कंपनियां 3 से 10 अक्तूबर तक इंटर्नशिप के पदों की जानकारी देंगी। इसमें कंपनियों को पीएम इंटर्नशिप योजना के पोर्टल पर जानकारी साझा करेगी। योग्य उम्मीदवार 12 से 25 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर प्राप्त योग्य आवेदनों को 26 अक्तूबर के बाद शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन आवेदनों के शॉर्टलिस्टिंग का काम एआई के माध्यम से किया जाएगा। एआई के द्वारा शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटर्नशिप की सुविधा देने वाली कंपनियां उम्मीदवारों की समीक्षा करेंगी।
कंपनियां 27 अक्तूबर से 7 नवंबर तक इंटर्नशिप के लिए युवाओं का चयन करेंगी। कंपनियों की ओर से शॉर्टलिस्टिंग के बाद उम्मीदवार इंटर्नशिप ऑफर का मैसेज मिलेगा। 8 से 15 नवंबर तक इंटर्नशिप ऑफर लेटर पर उम्मीदवार को फैसला लेना होगा। उम्मीदवार इंटर्नशिप ऑफर लेटर स्वीकार या अस्वीकार कर सकेंगे।
सिर्फ ये लोग ही कर सकते है आवेदन
इस स्कीम के लिए सिर्फ भारतीय युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक की आयु 21 से 24 साल होना चाहिए। आवेदक वर्तमान में किसी सरकारी नौकरी में न हो। चयनित युवाओं को इंटर्नशिप अवधि के दौरान 5,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। डीबीटी के माध्यम से स्टाइपेंड राशि सीधे लाभुकों के खाते में जाएगी। आवेदक को 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, उसके पास मान्यता प्राप्त आईटीआई का सर्टिफिकेट या पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीए, बीएससी, बीबीए, बीकॉम या बी.फार्मा की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक के पास अगर पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए योग्य शैक्षणिक आहर्ता है और वह दूरस्थ या ऑनलाइन शिक्षा में किसी कोर्स में नामांकित है तो वह भी आवेदन कर सकता है।
इसके अलावा, जिस व्यक्ति की पारिवारिक आय वित्तीय वर्ष (2023-24) में 8 लाख से ज्यादा है वह इसके लिए पात्र नहीं होंगे। वहीं, किसी भी व्यक्ति के परिवार का कोई सदस्य स्थायी या नियमित सरकारी कर्मचारी हो। इस योजना में परिवार से तात्पर्य स्वयं, अभिभावक और पति/पत्नी से है।
इसके अलावा आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईडी और आईआईआईटी से जो छात्र स्त्रातक होंगे वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या पीजी या उच्चतर डिग्रीधारी, केंद्र या राज्य सरकार के अधीन इंटर्नशिप, स्कील स्टूडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम पा चुका छात्र भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
छात्र इस तरह कर सकते है पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन
- सबसे पहले पीएम इंटर्नशिप स्कीम वेबसाइट के आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच कर लॉग इन कर क्लिक करें।
- यहां आवेदक अपना यूजर आईडी क्रिएट करें।
- यूजर आईडी और ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आ जायेगा।
- इसके बाद आवेदन करें और एप्लीकेशन की कॉपी को डाउनलोड कर रख लें।
- आवेदन पर कंपनी की ओर से इंटर्नशिप ऑफर लेटर को समय के भीतर स्वीकार या अस्वीकार करें।
जो आवेदक इस स्कीम के तहत आवेदन कर रहा है। वे आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,आयु प्रमाण पत्र,शैक्षणिक प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक,पारिवारिक राशन कार्ड,आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को पहले तैयार रखे। इन सभी को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।