फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   West Bengal Police Recruitment 2022 Apply Online For 1600 Post at wbpolice.gov.in

WB Police Recruitment: इस राज्य के पुलिस विभाग में 1666 पदों पर भर्तियां, यहां जानें कैसे और कहां करना है आवेदन

Sat, 28 May 2022 04:52 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 28 May 2022 04:52 PM IST
सार

WB Police Recruitment: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1666 है। इनमें 1410 पद कॉन्स्टेबल और 256 पद लेडी कॉन्स्टेबल के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन
West Bengal Police Recruitment 2022 Apply Online For 1600 Post at wbpolice.gov.in
WB Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

WB Police Recruitment: सरकारी नौकरी कौन ही नहीं करना चाहता इसके लिए दिन-रात देश के युवा कहीं न कहीं पूरी लगन के साथ तैयारी कर रहे होते हैं। वहीं, अगर यह भर्ती पुलिस विभाग में निकली हो तो युवाओं की उत्सुकता अपने आप ही और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा ही एक मौका पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने युवाओं को दिया है। बोर्ड ने विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्ती जारी की है। इसके लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे नोटिफिकेशन को पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही तय तारीख के बाद अपना आवेदन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब से कर सकेंगे आवेदन?
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से राज्य में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया रविवार 29 मई, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 को निर्धारित की है। ध्यान रहे कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आमंत्रित किए जा रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है पदों की संख्या?
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1666 है। इनमें 1410 पद कॉन्स्टेबल और 256 पद लेडी कॉन्स्टेबल के लिए निर्धारित हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पश्चिम बंगाल बोर्ड से माध्यमिक परीक्षा पास या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और अस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed